सावन के आखिरी सोमवार को पंचमुखी महादेव मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, ‘हर हर महादेव’ से गूंजा बरिया घाट
मिर्जापुर। सावन माह के आखिरी सोमवार को मिर्जापुर के बरिया घाट स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर बाबा पंचमुखी महादेव के दर्शन-पूजन में जुटे रहे।
भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर बेलपत्र, फूल और प्रसाद अर्पित किया तथा सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर ‘हर हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयकारों से गूंजता रहा। सावन के अंतिम सोमवार को बरिया घाट क्षेत्र पूरी तरह शिवमय नजर आया।
#मिर्जापुर #बरियाघाट #पंचमुखी_महादेव #सावन_सोमवार #आखिरी_सोमवार #हर_हर_महादेव #बोल_बम #शिवभक्त #जलाभिषेक #TodayMirzapur