☑️संत शिरोमणि श्री रविदास महाराज की जयंती के अवसर पर समरसता संकल्प अभियान का हुआ शुभारंभ
☑️बैंड बाजे के साथ धूमधाम से निकाली गई कलश यात्रा
☑️जन जातीय कार्य विभाग व्दारा आयोजित समरसता संकल्प अभियान एवं कलश वंदन यात्रा का हुआ शुभारंभ
☑️ संत शिरोमणि श्री रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर समरसता संकल्प अभियान का समारोह पूर्वक शुभारंभ हुआ। जन जातीय कार्य विभाग के संयोजकत्व में आयोजित समरसता संकल्प अभियान में कलश वंदन यात्रा बैंड बाजे के साथ धूमधाम से निकाली गई। स्थानीय रानी दुर्गावती भवन से प्रारंभ यात्रा उमरिया नगर पालिका के विभिन्न वार्डो का भ्रमण कर वार्ड क्रमांक 6 में पहुंची।
☑️ कलश वंदन यात्रा में जनप्रतिनिधियों संत एवं श्रध्दालुओं , अधिकारियों एवं नागरिकों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम मंे संत रविदास की जंयती के कार्यक्रमों के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रदेश मे यह कार्यक्रम 20 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। उमरिया जिले में कलश यात्रा सात दिनों तक संचालित होगी। प्रदेश में संत रविदास की जन्म स्थली से मिटटी लाकर कलश के माध्यम से सभी जिलों में कलश भेजा गया है। जो निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार जिले में भ्रमण करेगी। यह यात्रा हर वर्ग को एक साथ जोडने का कार्य कर संत रविदास जी के समरसता के संदेश को जन जन तक पहुंचाएगी। संत रविदास जी की 650 वीं जयंती वर्ष को मध्यप्रदेश में भव्यता और श्रध्दा के साथ मनाया जा रहा है। संत शिरोमणि रविदास जी की पूजा अर्चना और आरती कर कलश यात्रा को रवाना किया गया।
कार्यक्रम में संत शक्तिपीठ उंचेहराधाम के बडे महाराज जी , आसुतोष अग्रवाल, राजेंद्र पांडेय, मिथिलेश पयासी, अरविंद बंसल, राकेश शर्मा, विश्णु भारती, मौजीलाल चौधरी, रामाधार चौधरी, राधे लाल कोल , सहायक आयुक्त पूजा द्विवेदी, संजय पांडे, सुमित गौतम, धनुषधारी सिंह, दीपक छतवानी, दिलीप प्रजापति सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व संभ्रांत जन उपस्थित रहे।
@cmmadhyapradesh
@jansamparkmp
@welfaretribal
#umaria
#उमरिया
49 views | Umaria, Madhya Pradesh | Aug 20, 2026