➡️ सेवा संकल्प अभियान 2026: जिले के 11 सेवा सेतु शिविरों में 1,639 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण, 12 हजार से अधिक नागरिक हुए शामिल
➡️ प्रशासन पहुँचा जनता के द्वार: जन-समस्याओं का हुआ समाधान
जिला प्रशासन सागर द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण हेतु संचालित 'सेवा संकल्प अभियान 2026' के अंतर्गत आज जिले के समस्त ब्लॉकों में सेवा सेतु शिविरों का सफल आयोजन किया गया। इन शिविरों के माध्यम से जिला एवं जनपद स्तर का प्रशासनिक अमला सीधे जनता के बीच पहुँचा, जहाँ प्राप्त शिकायतों और आवेदनों का मौके पर ही परीक्षण कर निराकरण किया गया। आज दिन भर आयोजित हुए कुल 11 सेवा सेतु शिविरों में ग्रामीणों और आमजनों का भारी उत्साह देखने को मिला, जिसमें जिले भर से 12,325 नागरिकों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
शिविरों के दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और समस्याओं से संबंधित 4,259 आवेदन प्राप्त हुए। प्रशासनिक तत्परता दिखाते हुए तत्काल निराकृत हो सकने वाले 1,639 आवेदकों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर उन्हें तत्काल राहत व योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ प्रदान किया। इसके अतिरिक्त, विस्तृत जांच व प्रक्रियात्मक औपचारिकता वाले 879 आवेदनों को समय-सीमा के भीतर निराकृत करने हेतु पंजीकृत किया गया, जिनका निर्धारित समयावधि में निराकरण कर हितग्राहियों को सूचित किया जाएगा।
इन शिविरों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी भाग लिया और विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर पात्र हितग्राहियों को लाभ पत्र एवं प्रमाण-पत्र वितरित किए। खुरई व मालथौन में पूर्व मंत्री एवं विद्यायक श्री भूपेंद्र सिंह ,पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंह , सागर में नरयावली विधायक ई. प्रदीप लारिया, बीना में विधायक श्रीमती निर्मला सप्रे व जनपद अध्यक्ष श्रीमती ऊषा राय, बंडा व जैसीनगर में क्रमशः जनपद अध्यक्ष श्री लोकेंद्र सिंह व श्री बिजेंद्र सिंह ठाकुर, देवरी व केसली में विधायक श्री ब्रजबिहारी पटेरिया, शाहगढ़ में विधायक श्री बीरेंद्र सिंह , राहतगढ़ में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हीरासिंह राजपूत व जनपद अध्यक्ष श्रीमती मीना रातू आदिवासी, सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
#jansamparkMP #sagar