बंदूक की तलाश में पहुंची पुलिस, घर से मिला ₹3 करोड़ कैश!
सागर। गोपालगंज थाना क्षेत्र के तिली तिगड्डा में पुलिस सोशल मीडिया पर वायरल बंदूक की तस्वीर के आधार पर एक युवक के घर तलाशी लेने पहुंची थी। पुलिस को हथियार की तलाश थी, लेकिन घर से 500-500 रुपये के नोटों के बंडल मिलने लगे।
तलाशी में करीब ₹3 करोड़ की नकदी मिलने से पुलिस भी हैरान रह गई। नोटों की गिनती के लिए मशीन बुलानी पड़ी।
परिजनों का दावा है कि यह रकम भोपाल निवासी एक रिश्तेदार की है, जो PWD में इंजीनियर हैं। पुलिस अब नकदी के स्रोत और स्वामित्व की जांच कर रही है। राजस्व प्रशासन और आयकर विभाग को भी सूचना दी गई है।
बड़ा सवाल—आखिर घर में आए ₹3 करोड़ का राज क्या है?
#Sagar #MadhyaPradesh #BreakingNews #CrimeNews #PoliceInvestigation
Indore, Indore | Aug 17, 2026