मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक ट्रैक्टर चालक पर सड़क पर खड़े युवकों को वाहन से कुचलने का प्रयास करने का आरोप लगाया जा रहा है। दावा है कि चालक ने युवकों के विरोध के बाद ट्रैक्टर वापस घुमाकर दोबारा उन्हें कुचलने की कोशिश की।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन के सक्रिय होने की बात सामने आई है। चालक के नशे में होने का दावा भी किया जा रहा है, हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मामले में पुलिस जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
.
.
.
.
#Moradabad #Pakbara #ViralVideo #TractorDriver #CrimeNews #UPNews #MoradabadNews #PoliceAction #BreakingNews #NHPBharat