नूरपुर, बिजनौर। थाना नूरपुर क्षेत्र में नूरपुर-नहटौर बिजनौर रोड पर भारत मैरिज हॉल के पास सोमवार को सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि पीछे से आ रहे ओवरलोड ट्रैक्टर ने मैजिक वाहन में टक्कर मार दी, जिससे मैजिक क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। मैजिक चालक ने पुलिस से कार्रवाई की मांग करते हुए वाहन में हुए नुकसान की भरपाई कराने की गुहार लगाई।
मैजिक चालक का आरोप है कि ओवरलोड ट्रैक्टर की टक्कर से उसके वाहन को नुकसान पहुंचा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे में किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है।
संवाददाता: शादाब इदरीसी
.
.
.
.
#Noorpur #Bijnor #RoadAccident #TractorAccident #OverloadedTractor #Dial112 #UPNews #BijnorNews #RoadSafety #NHPBharat