₹300 के लिए 3 मर्डर! प्लंबर ने पेचकस से की बुजुर्ग दंपति और नौकरानी की हत्या
देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र में हुए ट्रिपल मर्डर मामले में चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी प्लंबर ने कथित तौर पर महज ₹300 के विवाद के बाद बुजुर्ग दंपति और उनकी नौकरानी की पेचकस से हत्या कर दी।
आरोपी ने पूछताछ में कथित तौर पर कहा कि विवाद के दौरान उसे बहन की गाली दी गई, जिसके बाद उसने वारदात को अंजाम दिया। विष्णुलोक कॉलोनी में हुई इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
#Dehradun #TripleMurder #DehradunNews #UttarakhandNews #CrimeNews #Raipur #uttarakhand #pahadsamachar
Dehradun, Dehradun | Oct 6, 2026