पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रोमी कुमारी की अदालत ने आर्म्स एक्ट के दोषी को सुनाई 3 साल की कारावास की सजा
Purnea East, Purnia | Oct 1, 2026
पूर्णिया जिले की मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रोमी कुमारी के अदालत के द्वारा मुफस्सिल थाना कांड संख्या-149/24, धारा-25(1-b)a/26 आर्म्स एक्ट के प्राथमिकी अभियुक्त कुंदन सहनी, पिता सुरेश सहनी, सा० दीवानगंज सहनी टोला, वार्ड नं0 09, थाना मुफस्सिल, जिला पूर्णिया निवासी को आर्म्स एक्ट में दोषी मानते हुए 5,000/-रुपया के आर्थिक दंड के साथ तीन वर्ष कारावास की सजा सुनाई.