**BNMU में रिजल्ट को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, करीब एक लाख विद्यार्थियों के परिणाम अटके**
मधेपुरा स्थित बीएनएमयू में लंबित परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग को लेकर सोमवार को छात्रों ने प्रदर्शन किया। बीएड, स्नातक और पीजी समेत कई पाठ्यक्रमों के रिजल्ट जारी नहीं होने से नाराज छात्र पहले परीक्षा नियंत्रक कार्यालय पहुंचे और वहां घेराव किया।
परीक्षा नियंत्रक से संतोषजनक आश्वासन नहीं मिलने के बाद छात्र कुलपति कार्यालय के बाहर पहुंच गए। छात्रों ने विश्वविद्यालय गेट के पास धरना शुरू कर दिया। करीब दो घंटे तक चले प्रदर्शन को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने पुलिस बल भी बुलाया। हालांकि, इस दौरान प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा। #Madhepura #MadhepuraNews #video #news #Bihar #मधेपुरा #ब्रेकिंग #tranding #Mn
Bihar, India | Sep 25, 2026