युवा नेतृत्व में टीबी मुक्त भारत अभियान के प्रथम चरण के अंतर्गत #MY #Bharat #समस्तीपुर द्वारा विशेष जागरूकता कार्यक्रम
समस्तीपुर, 18 अगस्त 2026:
युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के MY Bharat के तत्वावधान में #MY #Bharat #समस्तीपुर द्वारा युवा नेतृत्व में टीबी मुक्त भारत अभियान (Yuva Led TB Mukt Bharat Abhiyan) के पायलट चरण/प्रथम चरण के अंतर्गत जिले में युवाओं को टीबी के प्रति जागरूक करने तथा टीबी उन्मूलन के राष्ट्रीय प्रयासों में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
अभियान के प्रथम चरण के अंतर्गत 18 अगस्त 2026 से 22 अगस्त 2026 तक जिला टीबी केंद्र, सदर अस्पताल, समस्तीपुर में Experiential Learning Programme का आयोजन किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को टीबी की पहचान, लक्षण, जांच, उपचार, बचाव तथा टीबी उन्मूलन अभियान में समुदाय एवं युवाओं की भूमिका के संबंध में व्यावहारिक जानकारी प्रदान की जा रही है।
#highlightseveryone
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Aug 18, 2026