Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
bharat8781321
नीरज कुमार को PK की खुली चुनौती! बोले- नीतीश से समर्थन की एक लाइन बुलवा दो, प्रत्याशी वापस ले लेंगे!
Patna Rural, Patna
| Oct 6, 2026
MORE NEWS
आज दिनांक 06.10.2026 माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी द्वारा रोहतास जिले के शिवसागर प्रखंड के करूप पंचायत स्थित पी०एम०श्री केंद्रीय विद्यालय में नवनिर्मित खगोल विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने वहां उपस्थित छात्र-छात्राओं से बातचीत की और छात्रों द्वारा बनाए गए नए-नए विज्ञान के मॉडलों को देखा। छात्रों ने अपने द्वारा बनाए गए विज्ञान के मॉडलों के बारे में मुख्यमंत्री को विस्तार से बताया। इससे पहले माननीय मुख्यमंत्री ने क्लासरूम में जाकर पढ़ाई की गुणवत्ता के बारे में छात्र-छात्राओं से बातचीत की और वहां उपस्थित शिक्षकों से जानकारी ली। इसके पश्चात् माननीय मुख्यमंत्री ने विद्यालय परिसर में जीविका, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, ऊर्जा विभाग, ग्रामीण विकास विभाग और पंचायती राज सहित अन्य विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया और जानकारी ली। माननीय मुख्यमंत्री ने 400 करोड़ रुपए की विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। माननीय मुख्यमंत्री ने तीन दिनों तक चलने वाले सेवा सेतु अभियान और सहयोग शिविर का उद्घाटन करने के पश्चात अपने संबोधन में कहा कि अगले मार्च से पहले सासाराम और औरंगाबाद शहरों में सोन नदी का पानी पहुंचाने की दिशा में कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। सोन नदी के पानी के बंटवारे से संबंधित समझौते के बाद बिहार को सोन नदी के पानी का लगभग तीन-चौथाई हिस्सा प्राप्त हुआ है। इसके लिए उन्होंने माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के प्रति आभार व्यक्त किया। माननीय मुख्यमंत्री ने रोहतास की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि यहां जो नयी टाउनशिप बनेगी उसका नाम रोहतास रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि 'सहयोग शिविर महीने में दो बार आयोजित किए जा रहे हैं, जबकि 'सेवा सेतु अभियान' तीन दिनों तक, 6 से 8 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर में प्राप्त किसी आवेदन पर निर्णय देने में संबंधित पदाधिकारी अथवा कर्मचारी यदि 30 दिन की समय-सीमा पार करता है तो उसे सीधे निलंबित किया जाएगा। उन्होंने जीविका दीदियों और पदाधिकारियों से गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याओं का समाधान करने का आह्वान करते हुए कहा कि न्याय के साथ विकास होगा। सबके साथ, सबके विकास की भावना से काम किया जाएगा। माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में वर्ष 2005 में जीविका समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का अभियान शुरू हुआ। उस समय बिहार में महिलाओं के हाथ में लगभग 5,000 करोड़ रूपये का बाजार था, जो आज बढ़कर करीब 1.36 लाख करोड़ रूपये हो गया है। उन्होंने कहा कि बिहार में लगभग 50 लाख लखपति दीदियां बनाई जा चुकी हैं तथा 40 लाख महिलाओं को पशु सखी के रूप में भी सशक्त करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार से बड़ी संख्या में लोगों के पलायन को रोकने के लिए सरकार रोजगार और उद्योग के अवसरों का विस्तार कर रही है। पिछले पांच वर्षों में पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी द्वारा लिए गए संकल्प के तहत 1 करोड़ लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार का लक्ष्य है कि 2030 से पहले बिहार का कोई गरीब व्यक्ति मजदूरी करने के लिए राज्य से बाहर जाने को मजबूर न हो। माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि रोहतास और आसपास के क्षेत्र में मां ताराचंडी मंदिर, गुप्ता धाम, मां तुतला भवानी घाम, यक्षिणी भवानी धाम और चौरासन धाम सहित अनेक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल हैं। इन क्षेत्रों के विकास के लिए पर्यटन, वन, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग सहित विभिन्न विभागों को लगाया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में इन स्थलों पर लगभग 50 हजार लोग आते हैं। सरकार का प्रयास है कि अगले पांच वर्षों में यह संख्या बढ़ाकर कम से कम 5 लाख की जाए। माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए पटना, दिल्ली, मुंबई और कोटा जैसे शहरों की ओर जाने की आवश्यकता न पड़े, इसके लिए राज्य में मॉडल स्कूल और सशक्त विद्यालय जैसी व्यवस्थाओं को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि करीब 3.5 लाख बच्चे इस व्यवस्था के माध्यम से पढ़ाई कर रहे हैं। कोटा से शिक्षकों को जोड़कर तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी पढ़ाई की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि 'विद्यार्थी साथी ऐप' के माध्यम से बिहार के बच्चों को रात के समय भी ऑनलाइन शिक्षकों से पढ़ने की सुविधा मिल रही है। जे०ई०ई० और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले बच्चों को अपने घर और प्रखंड स्तर पर बेहतर शैक्षणिक सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में भी काम किया जा रहा है। आजादी के बाद लंबे समय तक बिहार में उच्च शिक्षा के संस्थानों की संख्या सीमित रही। वर्ष 2026 तक राज्य में 272 डिग्री कॉलेज थे। इसके बाद सरकार ने 15 जुलाई को 211 प्रखंडों में एक साथ डिग्री कॉलेज खोले। इन कॉलेजों में शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है तथा देश के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में पढ़ाने वाले शिक्षकों को बिहार की धरती पर सेवा करने का अवसर दिया जा रहा है। माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी और पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में बिहार में बिजली के क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन हुआ है। आज राज्य में करीब 1 करोड़ 93 लाख परिवारों के पास बिजली कनेक्शन है, जिनमें लगभग 1 करोड़ 70 लाख परिवारों का पिछले एक वर्ष से बिजली बिल शून्य रहा है। सरकार का उद्देश्य आम लोगों के जीवन को सुगम बनाते हुए बिहार को समृद्धि के मार्ग पर आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि बिहार से होने वाले पलायन को रोकने के लिए राज्य में उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ाए जा रहे हैं। सरकार देश और दुनिया के लोगों को बिहार में निवेश के लिए आमंत्रित कर रही है, ताकि युवाओं को राज्य में ही रोजगार और स्वरोजगार के अवसर मिल सकें। लखपति दीदी, पशु सखी तथा दुग्ध उत्पादन जैसे क्षेत्रों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त किया जा रहा है। माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में सड़क, सिंचाई और जल निकासी सहित आधारभूत संरचना के विकास पर लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज के कार्यक्रम में करीब 400 करोड़ रूपए से अधिक की विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं जल निकासी से संबंधित कार्य जनता को समर्पित किए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बनारस-रांची मार्ग के निर्माण में पहाड़ के अंदर से कटिंग कर मार्ग विकसित करने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई है। माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में सुशासन को और मजबूत करने के लिए लगभग 5,000 पुलिस दीदियों की टीम गठित की गई है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कानून तोड़ने और कानून-व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। किसी भी आपराधिक घटना के मामले में 24 घंटे के भीतर पुलिस की ओर से प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे हैं। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी ने समृद्ध बिहार का सपना देखा है। बिहार सरकार इन दोनों लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि 'सेवा सेतु अभियान' इसी व्यापक प्रयास का हिस्सा है, जिसके माध्यम से सरकार को आम जनता से सीधे जोड़कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। रोहतास की ऐतिहासिक धरती ने देश के इतिहास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। शेरशाह सूरी और सम्राट अशोक से जुड़ी इस भूमि की अपनी विशिष्ट पहचान है। सरकार रोहतास के विकास और पर्यटन की संभावनाओं को नई ऊंचाई देने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों द्वारा अंगवस्त्र, प्रतीक चिह्न और पौधा भेंटकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री अशोक चौधरी, खेल मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह, सांसद श्री उपेन्द्र कुशवाहा, विधायक श्री मुरारी प्रसाद गौतम, विधायक श्रीमती स्नेहलता, विधायक श्री आलोक सिंह, विधायक श्री बशिष्ठ सिंह, विधायक श्री नागेन्द्र चंद्रवंशी, विधायक श्री राजीव रंजन सिंह, विधायक श्री विशाल प्रशांत सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव सह पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह, पथ निर्माण विभाग श्री पंकज कुमार पाल, पुलिस महानिदेशक श्रीमती प्रीता वर्मा, शाहाबाद के पुलिस उप महानिरीक्षक श्री सत्यप्रकाश, जिलाधिकारी श्री दीपक कुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री मिस्टर राज सहित अन्य अधिकारीगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक और आम जन उपस्थित थे। #IPRD #BiharDevelopment #BiharGovernment #Sasaram #CMSamrat #samratchoudhary
Patna, Bihar | Oct 6, 2026
#जिला_प्रशासन_समस्तीपुर #Samastipur #Vibhutipur #DM_Samastipur #RoshanKushwaha #PressConference #Bibhutipur #सेवा_संकल्प_अभियान #जनसेवा #सुशासन #SindhiyaGhat #Bypass #CMSamrat #samratchoudhary #GoodGovernance CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Oct 6, 2026
आज दिनांक 06.10.2026 को माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी द्वारा रोहतास जिलान्तर्गत सासाराम में बेदा से मोकर तक सिंचाई नहर के बांध पर आर०ओ०बी०/पुल सहित निर्मित 2-लेन सासाराम बाईपास पथ का शिलापट्ट अनावरण कर लोकार्पण किया गया। इस पथ के निर्माण पर 122.39 करोड़ रुपये की लागत आई है। बाईपास पथ के निर्माण से सासाराम शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने तथा लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी तथा इससे क्षेत्र के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को भी गति मिलेगी। लोकार्पण के पश्चात माननीय मुख्यमंत्री द्वारा कायाकल्प अभियान के तहत सासाराम बाईपास के समीप स्थित जीर्णोद्धार किए गए पोखर का निरीक्षण किया गया। उन्होंने पोखर के जीर्णोद्धार, साफ-सफाई एवं जल संरक्षण से संबंधित कार्यों की जानकारी ली तथा अधिकारियों को जलस्रोतों के बेहतर रखरखाव के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री द्वारा कायाकल्प अभियान के तहत 'रोहतास जल संजीवनी' का शुभारंभ किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य रोहतास जिले के तालाबों, पोखरों, जलाशयों एवं अन्य जलस्रोतों का जीर्णोद्धार, साफ-सफाई एवं नियमित रखरखाव सुनिश्चित करना है, ताकि वर्षा जल का अधिक से अधिक संग्रहण एवं संरक्षण किया जा सके। 'रोहतास जल संजीवनी' के माध्यम से जिले के पारंपरिक एवं महत्वपूर्ण जलस्रोतों को पुनर्जीवित करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। माननीय मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले के जलस्रोतों की नियमित साफ-सफाई एवं रखरखाव सुनिश्चित किया जाए। तालाबों, पोखरों एवं जलाशयों को अतिक्रमण एवं प्रदूषण से मुक्त रखने तथा उनके संरक्षण के लिए स्थानीय स्तर पर भी लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। जलस्रोतों को संरक्षित एवं पुनर्जीवित कर हम वर्तमान के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए भी जल की उपलब्धता सुनिश्चित कर सकते हैं। कार्यक्रम में माननीय खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री सह रोहतास जिले के प्रभारी मंत्री श्री अशोक चौधरी, माननीय उद्योग एवं खेल मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह, माननीय विधायकगण, अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक श्रीमती प्रीता वर्मा, पथ निर्माण विभाग के सचिव श्री पंकज कुमार पाल, मुख्यमंत्री के सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह, शाहाबाद प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक डॉ० सत्य प्रकाश, जिलाधिकारी रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक रोहतास श्री राज सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे। #IPRD #BRPNNL #BiharGovernment #BiharDevelopment #CMSamrat #samratchoudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar Samrat Choudhary
Patna, Bihar | Oct 6, 2026
₹122.39 करोड़ की लागत से निर्मित 9 किलोमीटर लंबे सासाराम बाईपास का माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी द्वारा आज लोकार्पण किया गया। इसके चालू होने से शहर में जाम की समस्या से राहत मिलेगी और बाहरी वाहनों का आवागमन सुगम होगा। #iprd #bihargovernment #brpnnl #cmsamrat #samratchoudhary
Patna, Bihar | Oct 6, 2026
जिस तरफ #अनंत सिंह उसकी जीत पक्की... #AnantSingh #Mokama #mokamanews #मोकामान्यूज़ #mokamaanantsingh #अनंतसिंह #sameerchaudhari
Patna Rural, Patna | Oct 6, 2026
निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी महत्वपूर्ण जानकारी जिलाधिकारी समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा ने विभूतिपुर प्रखंड के भ्रमण एवं विभिन्न स्थलों के निरीक्षण के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर निरीक्षण के दौरान सामने आए महत्वपूर्ण बिंदुओं एवं प्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाई की जानकारी दी। #जिला_प्रशासन_समस्तीपुर #Samastipur #Vibhutipur #DM_Samastipur #RoshanKushwaha #PressConference #सेवा_संकल्प_अभियान #जनसेवा #सुशासन #SindhiyaGhat #बाईपास #CMSamrat #samratchoudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar
Patna, Bihar | Oct 6, 2026
समस्तीपुर कॉलेज में दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम का जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन दिनांक: 06 अक्टूबर 2026 समस्तीपुर कॉलेज में दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम का जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन गायन, वादन, नृत्य एवं वक्तृता सहित विभिन्न विधाओं में प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा... कला संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन, समस्तीपुर के संयुक्त तत्वावधान में समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर परिसर में आयोजित दो दिवसीय उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ आज जिलाधिकारी, समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभागियों, कलाकारों, पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम को लेकर प्रतिभागियों एवं कला प्रेमियों में विशेष उत्साह एवं उमंग का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा ने कहा कि कला एवं संस्कृति हमारी समृद्ध विरासत, परंपराओं और सामाजिक पहचान का अभिन्न हिस्सा है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से जिले के प्रतिभाशाली कलाकारों एवं युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक बेहतर मंच उपलब्ध होता है। उन्होंने कहा कि कला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने, सांस्कृतिक मूल्यों को संरक्षित करने तथा नई पीढ़ी को अपनी जड़ों एवं परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि समस्तीपुर की सांस्कृतिक विरासत अत्यंत समृद्ध है तथा जिले में विभिन्न कला विधाओं में प्रतिभावान कलाकार एवं प्रतिभागी मौजूद हैं। इस प्रकार के उत्सव के माध्यम से उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने एवं व्यापक मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर मिलता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पूरे आत्मविश्वास, अनुशासन एवं उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें। दो दिवसीय उत्सव कार्यक्रम के दौरान गायन, वादन, नृत्य, वक्तृता सहित विभिन्न कला एवं सांस्कृतिक विधाओं में प्रतिभागियों द्वारा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कला, रचनात्मकता एवं अभिव्यक्ति के विभिन्न रंग देखने को मिल रहे हैं। विभिन्न विधाओं में प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम स्थल पर उत्सवी वातावरण बना हुआ है। कार्यक्रम में अपर समाहर्ता, समस्तीपुर श्री ब्रजेश कुमार, आयुक्त, समस्तीपुर श्री गौतम कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, समस्तीपुर श्री राकेश कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, समस्तीपुर, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्रीमती जूही कुमारी, विशेष कार्य पदाधिकारी श्री अली एकराम, अधीक्षक मद्य निषेध श्री मनोज कुमार सिंह एवं जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रजनीश कुमार राय सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों एवं उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं की प्रतिभा को सही मंच एवं प्रोत्साहन प्रदान करना समाज और प्रशासन की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन प्रतिभागियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ जिले की सांस्कृतिक पहचान को भी मजबूत करते हैं। जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्रीमती जूही कुमारी ने कार्यक्रम के उद्देश्य एवं आयोजन की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उत्सव के माध्यम से जिले की कला एवं सांस्कृतिक परंपराओं को प्रोत्साहित करने तथा स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी पदाधिकारियों, कर्मियों, कलाकारों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों ने भी उत्साहपूर्वक अपनी प्रस्तुतियां दीं। गायन एवं वादन के माध्यम से सुर और संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां, नृत्य के माध्यम से सांस्कृतिक विविधता की झलक तथा वक्तृता के माध्यम से प्रतिभागियों की अभिव्यक्ति एवं विचार क्षमता देखने को मिली। अन्य विधाओं में भी प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समस्तीपुर कॉलेज परिसर में आयोजित यह दो दिवसीय उत्सव कार्यक्रम कला, संस्कृति, प्रतिभा एवं रचनात्मकता का संगम बनकर उभर रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य कला एवं संस्कृति का संरक्षण एवं संवर्धन करने के साथ-साथ जिले की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए उपयुक्त मंच उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम का मंच संचालन श्री अनंत कुमार राय द्वारा प्रभावी एवं सुव्यवस्थित ढंग से किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों, कर्मियों, प्रतिभागियों एवं कला प्रेमियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे जिले की कला एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। #युवा_उत्सव #जिला_स्तरीय_युवा_उत्सव #समस्तीपुर #जिला_प्रशासन_समस्तीपुर #कला_संस्कृति #युवा_शक्ति #युवा_प्रतिभा #सांस्कृतिक_विरासत #Samastipur #YouthFestival #DistrictAdministrationSamastipur #CMSamrat #bihar #samratchoudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Oct 6, 2026
पूर्व विधायक गोपाल मंडल के बयान से एक बार फिर मचा बवाल...!
Patna Rural, Patna | Oct 6, 2026