नेपाल सीमा पर बहराइच पुलिस व SSB की बड़ी सफलता: 583 ग्राम चरस संग तस्कर गिरफ्तार, बाइक बरामद
बहराइच के थाना मोतीपुर पुलिस और SSB की संयुक्त टीम ने भारत-नेपाल सीमा पर बलईगांव पुलिया के पास चेकिंग के दौरान एक शातिर मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से 583 ग्राम अवैध चरस और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक प्लेटिना मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
शाहरूख खान उर्फ लल्लू (31 वर्ष), पुत्र सलीम खान, निवासी मेढ़किया पोंडा, थाना मोतीपुर, जनपद बहराइच।
बरामदगी: 583 ग्राम अवैध चरस एवं 01 प्लेटिना मोटरसाइकिल।
विधिक कार्रवाई: अभियुक्त के विरुद्ध थाना मोतीपुर में मु०अ०सं० 362/2026, धारा 8/20 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज कर माननीय न्यायालय बहराइच भेजा गया।
मोतीपुर पुलिस के प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मा गोंड, उ०नि० अजेश कुमार व टीम तथा 59वीं वाहिनी SSB बलईगांव (ASI जगदंबा प्रसाद व टीम) का संयुक्त योगदान।