हरिद्वार के बहादराबाद टोल प्लाजा के पास युवकों की शर्मनाक हरकत सामने आई...
दिल्ली से आए कुछ युवकों पर टोल प्लाजा के पास महिलाओं के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार और अश्लील कमेंट करने के आरोप लगे हैं।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और युवकों को हिरासत में लेकर कार्रवाई की। संबंधित वाहन को भी सीज कर दिया गया है।
देवभूमि हरिद्वार में महिलाओं की सुरक्षा और सार्वजनिक जगहों पर युवकों के व्यवहार को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। बहादराबाद टोल प्लाजा पर दिल्ली नंबर की वैगन आर कार में आए युवकों पर महिलाओं की बस के पास कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने और अश्लील कमेंट करने के आरोप लगे।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। सूचना मिलने पर शांतरशाह चौकी पुलिस ने संबंधित वाहन को रोककर युवकों को हिरासत में लिया।
पुलिस के मुताबिक, युवकों का तत्काल मेडिकल परीक्षण कराया गया। चिकित्सकीय जांच के दौरान उनके शराब का सेवन किए जाने की पुष्टि हुई।
इसके बाद पुलिस ने वैगन आर DL3CBC9887 को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया और नियमानुसार चालान की कार्रवाई की।
वहीं, पुलिस कार्रवाई के दौरान युवकों ने अपने कृत्य के लिए सार्वजनिक रूप से हाथ जोड़कर माफी मांगी और भविष्य में इस तरह की गलती दोबारा नहीं करने का आश्वासन दिया।
फिलहाल इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और पुलिस की कार्रवाई के बाद यह मामला सुर्खियों में है।
#हरिद्वार #बहादराबाद #बहादराबादटोलप्लाजा #हरिद्वारन्यूज #उत्तराखंडन्यूज #वायरलवीडियो #वायरलन्यूज #महिलासुरक्षा #अश्लीलकमेंट #युवकोंकीहरकत #पुलिसकार्रवाई #शांतरशाहपुलिस #देवभूमि #ब्रेकिंगन्यूज #UttarakhandNews #HaridwarNews #ViralVideo #ViralNews #WomenSafety #PoliceAction
Hardwar, Haridwar | Oct 3, 2026