इस वक्त की बड़ी खबर डोईवाला के लालतप्पड़ से सामने आ रही है…
यहां डेंटल कॉलेज के पास एक भीषण सड़क हादसे से हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी की बस और अर्टिगा कार की जोरदार टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अर्टिगा के एयरबैग खुल गए और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे में अर्टिगा सवार 5 से 6 लोगों के घायल होने की सूचना है, जबकि इनमें से 2 से 3 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
लेकिन इस हादसे के पीछे की वजह जाखन नदी का पुल टूटने के कारण किया गया रोड डायवर्जन और ओवर स्पीडिंग है।
इसी डायवर्जन के दौरान वाहनों की आवाजाही धीमी थी और अनियंत्रित गति के कारण यह भीषण टक्कर हुई।
हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को संभाला।
डायवर्जन वाले रास्ते पर यातायात व्यवस्था और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम भी पूरे नहीं बताए जा रहे हैं ।
फिलहाल घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
लालतप्पड़ में हुआ यह हादसा बताता है कि जब सड़क पर डाइवर्जन हो तोह अनियंत्रित स्पीड पर किसी बड़े हादसे का सबब बन सकती है।
#डोईवाला #लालतप्पड़ #Doiwala #Laltappar #RoadAccident #RoadAccidentNews #DoiwalaAccident #उत्तराखंड #UttarakhandNews #DehradunNews #देहरादून #BreakingNews #BigBreaking #सड़कहादसा #भीषणहादसा #AccidentNews #RoadDiversion #रोडडायवर्जन #जाखननदी #JhakhanRiver #पुलटूटा #UttarakhandBreaking #DehradunBreaking #ViralNews #ViralVideo #LatestNews #CitySpecialNews