Public App Logo
आगरा। ताजमहल के पास स्थित एएसआई संरक्षित क्षेत्र महताब बाग परिसर में हिंदूवादी कार्यकर्ताओं द्वारा आरती करने, गंगाजल चढ़ाने और भगवा झंडा लहराने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस दौरान ताजमहल को शिव मंदिर बताते हुए धार्मिक गतिविधि की गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिसर में हुई गतिविधियों से जुड़े लोगों की पहचान की जा रही है। . . . . #Agra #TajMahal #MehtabBagh #ASI #ArchaeologicalSurveyOfIndia #AgraNews - Fatehabad News