Public App Logo
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश। जलजमाव और बदहाल बुनियादी ढांचे के चलते ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के लिए भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सामने आए वीडियो में ग्रामीण अपने परिजन की अर्थी को घुटने भर गंदे पानी और जलभराव के बीच से ले जाते नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में आवागमन के लिए समुचित रास्ते नहीं हैं और श्मशान घाट पर भी अंतिम संस्कार के लिए पर्याप्त बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। बारिश के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती है, जिससे ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ जाती हैं। इस मामले को लेकर विपक्ष ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति पर सवाल उठाए हैं। विपक्ष का आरोप है कि सरकार के विकास के दावों के बावजूद ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाओं के अभाव में परेशानी उठानी पड़ रही है। विपक्ष ने सरकार से सवाल किया कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए आवंटित बजट का इस्तेमाल कहां हो रहा है और जलभराव व बुनियादी सुविधाओं की बदहाली के लिए जिम्मेदार कौन है। रिपोर्ट: अंकुश सिंह जिला प्रयागराज . . . . #Hamirpur #HamirpurNews #UttarPradesh #WaterLogging #WaterloggingProblem - Fatehabad News