अकबरपुर: दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने की दूसरी शादी, प्राथमिक दर्ज
मंगलवार को 4:00 बजे जानकारी मिली कि नेमदारगंज थाना क्षेत्र के जसौली गांव में दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने, मारपीट करने और जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए पति समेत ससुराल पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। विवाहिता के पिता ने पुलिस को आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।