सैदापुर के मदरसे में गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों के चेहरे पर खिली खुशी ❤️📚
सैदापुर स्थित मदरसे में जरूरतमंद बच्चों को बैग, कॉपी, किताब, पेन एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा के लिए जरूरी सामग्री उपलब्ध कराकर उनका हौसला बढ़ाना रहा।
कार्यक्रम में समाजसेवी कृष्ण कुमार यादव, भावी जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर-6, अकबरपुर ब्लॉक, लकी वर्मा उर्फ सर्वेश वर्मा, अग्रिमा फाउंडेशन के अनिल कुमार गुप्ता एवं अन्य सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।
वहीं UP45NEWS टीम ने भी बच्चों को कॉपी-पेन देकर उनका हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम में ग्रामीणों, गांव के अन्य साथियों और मदरसे के शिक्षक-शिक्षिकाओं की भी मौजूदगी रही।
शिक्षा के लिए एक छोटा सा प्रयास, किसी बच्चे के बड़े सपने की शुरुआत बन सकता है। ❤️
📍 सैदापुर, अंबेडकर नगर
#UP45NEWS #Saidapur #AmbedkarNagar #अंबेडकरनगर #सैदापुर शिक्षा Education गरीबबच्चे जरूरतमंदबच्चे समाजसेवा SocialService कृष्णकुमारयादव लकीवर्मा सर्वेशवर्मा AgrimaFoundation UP45NewsTeam बच्चोंकीशिक्षा शिक्षाकेलिएएककदम जनहित समाजसेवी