प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ में नवनियोजित सीएलजी सदस्यों की मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ली बैठक
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के सभी जिलों में नवनियोजित सीएलजी सदस्यों के सम्मान एवं आमुखीकरण कार्यक्रम के तहत प्रतापगढ़ जिले के सीएलजी सदस्यों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद किया। कार्यक्रम भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र, पंचायत समिति परिसर प्रतापगढ़ में आयोजित हुआ। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री ने नवनियो