कटनी नगर: कलेक्टर ने बाइक संभाल एसपी को पीछे बैठाया,कटनी के अतरसूमा में 2 KM कीचड़ भरे रास्ते पर खुद सफर कर समझा ग्रामीणों का दर्द
जन समस्याओं के त्वरित निराकरण और प्रशासनिक संवेदनशीलता की एक मिसाल शनिवार शाम ढीमरखेड़ा तहसील के ग्राम पंचायत अतरसूमा में देखने को मिली। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत क्षेत्र के भ्रमण पर निकले कटनी कलेक्टर आशीष तिवारी और पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने किसी काग्रजी रिपोर्ट पर भरोसा करने के बजाय स्वयं धरातल पर उतरकर ग्रामीणों की वर्षों पुरानी समस्या