केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री Jyotiraditya M Scindia द्वारा विकासखंड खनियाधाना के बामोरकलां में 1 करोड़ 24 लाख की लागत से निर्मित उपतहसील कार्यालय भवन तथा ग्राम पिपरा के 1 करोड़ 46 लाख की लागत के नवीन 33/11 के.वी. विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण किया। इससे क्षेत्रवासियों को सुगम प्रशासनिक सेवाएं और बिजली आपूर्ति होगी। कार्यक्रम में जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।
इस अवसर पर पिछोर विधायक श्री प्रीतम लोधी, कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS, पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा यादव, जिलाध्यक्ष श्री जसवंत जाटव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Collector Shivpuri
#shivpuri
24 views | Shivpuri, Madhya Pradesh | Aug 31, 2026