Public App Logo
🚨 बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामले ने पकड़ा तूल: कांग्रेस और BKTC आमने-सामने! 🚨 बद्रीनाथ धाम में कथित चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल आ गया है। कांग्रेस नेता गणेश गोदियाल द्वारा BKTC अध्यक्ष को पद से हटाने की मांग के बाद, अब BKTC अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय से करारा पलटवार किया है। द्विवेदी ने स्पष्ट किया है कि मंदिर समिति करोड़ों भक्तों की आस्था का केंद्र है। मामले की तीन स्तरीय गंभीरता से जांच चल रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। इसके साथ ही, उन्होंने गोदियाल पर भी पलटवार करते हुए उनके कार्यकाल में विवेकाधीन कोष के निजी इस्तेमाल और करीबियों को बांटने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। देवभूमि में चल रहे इस सियासी घमासान पर आपकी क्या राय है? कमेंट करके जरूर बताएं! 👇 #BadrinathTemple #UttarakhandPolitics #BKTC #BadrinathNews #CongressVsBJP #UttarakhandNews - Dehradun News