पिछले कुछ महीनों से मायावती जी और आकाश आनंद के बीच चल रही सियासी खींचतान अब एक अलग ही मोड़ पर पहुंच गई है। आज एक बार फिर आकाश आनंद ने सोशल मीडिया के माध्यम से मायावती जी से माफी मांग ली।
सवाल यह है कि जिस रिश्ते में पारिवारिक संवाद होना चाहिए,वहां हर बात सोशल मीडिया पोस्ट और माफीनामे के जरिए क्यों हो रही है?
आकाश आनंद को शायद लगता है कि अपने ससुर अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से निकाले जाने वाली पोस्ट को रीपोस्ट न करना ही उनकी पार्टी से निष्कासन की वजह बना।
अब उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है। देखना दिलचस्प होगा कि इस माफीनामे के बाद मायावती का अगला कदम क्या होता है और क्या आकाश आनंद की बसपा में दोबारा वापसी का रास्ता खुलता है?
फिलहाल तो यही लग रहा है कि बसपा की अंदरूनी राजनीति में पारिवारिक रिश्तों से ज्यादा सोशल मीडिया पोस्ट की अहमियत बढ़ गई है!