आज मिनी सभागार बांका में जिला पदाधिकारी, बांका के अध्यक्षता में सहकारिता विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं यथा पैक्स कम्प्युटरीकरण, कॉमन सर्विस सेन्टर, उर्वरक व्यवसाय, जनऔपधी केन्द्र, किसान उत्पादक संगठन, पी०भी०सी०एस०, बैकिंग, बहुराज्यीय सहकारी समितियो की सदस्यता एवं अन्य योजनाओं की समीक्षा की गई।
इस समीक्षा बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी, बांका को निदेश दिया गया कि प्रत्येक प्रखंड में 2-2 पैक्सो को चयनित करना है, जिसमें सहकारिता विभाग से संबंधित लगभग सभी योजनाएँ संचालित है, उसको आदर्श पैक्स के रूप में विकसित कराना है। साथ ही अभी तक जितने भी पैक्सों द्वारा उर्वरक का लाईसेंस प्राप्त कर लिया है, उसको उर्वरक उठाव सुनिश्चित करने एवं जिन पैक्सो द्वारा उर्वरक लाईसेंस प्राप्त करने हेंतु ट्रेनिंग नहीं किया गया है, उसे अविलंब ट्रेनिंग कराते हुए उर्वरक लाईसेंस प्राप्त करने का निदेश दिया गया है। पैक्सो को कॉमन सर्विस सेन्टर के रूप में कार्य करने तथा ट्रांजेक्शन बढ़ाने का निदेश दिया गया। इस बैठक में जिला अंकेक्षण पदाधिकारी, बांका को निदेश दिया गया कि सभी ई-पैक्स घोषित पैक्सों में जिन पैक्सों का अंकेक्षण अभी तक पूर्ण नहीं हुआ है, उन पैक्सो का अंकेक्षण माह- अगस्त अंत तक पूर्ण करवाना सुनिश्चित करें। इस बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी बांका, जिला अंकेक्षण पदाधिकारी बांका, जिला कृषि पदाधिकारी बांका, डी०डी०एम० नाबार्ड एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।