भरतपुर: भरतपुर में जून माह में आरबीएम और जनाना अस्पताल से हटाए गए नर्सिंग कर्मियों ने बहाली की मांग की
भरतपुर में जून माह में आरबीएम और जनाना अस्पताल से हटाए गए नर्सिंग कर्मियों ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य विवेक भारद्वाज को ज्ञापन सौंपकर बहाली की मांग की। उन्होंने बताया कि जयपुर में राजस्थान नर्सिंग एसोसिएशन के द्वारा किए गए आंदोलन में सरकार के द्वारा उन्हें आश्वासन दिया गया था कि रिक्त पदों पर पुराने अभ्यर्थियों को प्लेसमेंट के माध्यम से लगाया जाए।