अशोक नगर: स्वच्छता का संदेश, लेकिन ओवरब्रिज के नीचे कचरे का अंबार नपा की सफाई व्यवस्था पर सवाल
अशोकनगर शहर में नगरपालिका स्वच्छता का संदेश दे रही है, लेकिन बड़े ओवरब्रिज के नीचे लगे कचरे के ढेर व्यवस्था की हकीकत बयां कर रहे हैं। आरोप है कि मोहल्ले से एकत्रित कचरा यहां लगातार डाला जा रहा है, जिससे गंदगी का अंबार लगा रहता है और राहगीरों को भी परेशानी होती है। रविवार शाम करीब 5 बजे भी यहां बड़ी मात्रा में कचरा पड़ा नजर आया।