Public App Logo
कल मैंने लाइव के माध्यम से कहा था कि यदि मुझे केतन लाल के पीड़ित परिवार से मिलने से पुलिस द्वारा रोका गया और उनसे मिलने नहीं दिया गया, तो मैं शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से पैदल मार्च करते हुए पीड़ित परिवार तक पहुँचने का प्रयास करूँगा। यदि तब भी मुझे मिलने से रोका गया, तो मैं संविधान और कानून के दायरे में रहते हुए लोकतांत्रिक ढंग से मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच कर अपना शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराऊँगा। मैं अपने इस संकल्प से पीछे हटने वाला नहीं हूँ। मेरा उद्देश्य केवल पीड़ित परिवार से मिलना, उनका दुःख साझा करना और न्याय की माँग को लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से उठाना है। मैं अपने सभी साथियों से भी अपील करता हूँ कि वे हर परिस्थिति में शांति, संयम और कानून का पालन बनाए रखें। #AzadSamajParty #citynews24live #hardoi_city Dr-Kuldeep Bhargav - Hardoi News