प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ और अरनोद में गूंजा देशभक्ति का संदेश, निकली भव्य तिरंगा यात्रा
प्रतापगढ़ में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जिलेभर में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया गया। प्रतापगढ़ शहर में राजस्थान सरकार के राजस्व मंत्री हेमंत मीणा की मौजूदगी में जिला स्तरीय तिरंगा यात्रा निकाली गई, वहीं अरनोद में थाना पुलिस और सीएलजी सदस्यों ने तिरंगा यात्रा निकालकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।