Public App Logo
कानपुर देहात के राजपुर क्षेत्र में बच्चों से भरी एक स्कूल वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि हादसे के समय वैन में 19 बच्चे सवार थे व वैन राजपुर के न्यू लाइट एजुकेशन सेंटर, राजपुर की थी हादसे में सभी बच्चों को हल्की चोटें आई हैं, जबकि राहत की बात यह रही कि कोई भी बच्चा गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। - Derapur News