Public App Logo
सावन के विशेष मंगलवार को श्रीजी राधे रानी के दिव्य दर्शन सावन के पावन और विशेष मंगलवार के अवसर पर बरसाना धाम में श्रीजी राधे रानी के मनमोहक श्रृंगार के दिव्य दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। 🌸🙏 श्रीजी का अलौकिक श्रृंगार, सुंदर मुखारविंद और भक्तिमय छवि मन को भाव-विभोर कर देने वाली रही। बरसाना धाम की पावन भूमि पर राधे रानी की कृपा और भक्ति की अद्भुत अनुभूति हुई। राधे-राधे की मधुर ध्वनि से गूंजता बरसाना, श्रीजी की कृपा से धन्य हुआ हर भक्त का मन। 💐✨ श्री राधे रानी सभी पर अपनी कृपा और आशीर्वाद बनाए रखें। राधे राधे! 🙏🌺 - Hodal News