हनुमानगढ़: जंक्शन में रुपए डबल करने का झांसा देकर थमाया नकली नोटों का बंडल, महिला सहित 2 जनों पर जंक्शन थाना में मुकदमा दर्ज
हनुमानगढ़ जंक्शन में रुपए तीन चार गुना करने का लालच देकर ₹30000 की ठगी और नकली नोटों का बंडल थमाने के मामले में जंक्शन थाना पुलिस ने महिला सहित दो जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह प्रकरण करीब 1 हफ्ते पहले सामने आया था, जबकि अब पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।