आंगनवाड़ी केंद्र सनौली खुर्द में आंगन मिलन उत्सव कार्यक्रम मनाया गया । महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत गांव सनौली खुर्द राजकीय स्कूल स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में चारों केन्द्रो की ओर से आंगन मिलन उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य अतिथि जिला पार्षद शिखा पांचाल सनौली, जिला पार्षद प्रतिनिधि विपिन पांचाल, सरपंच संजय त्यागी, बीजेपी सनौली मंडल अध्यक्ष जगबीर आर्य, सुपरवाइजर मीना कुमारी रही। कार्यक्रम सुपरवाइजर मीना कुमारी के कुशल मार्गदर्शन तथा विभाग के निर्देशानुसार किया गया। कार्यक्रम की समस्त गतिविधियां सुपरवाइजर मीना कुमारी की देखरेख में आयोजित हुआ । आंगन मिलन उत्सव में बड़ी संख्या में महिलाओं, माताओं, गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।