Public App Logo
Profile Picture

Yamuna Bharat News

@newssanoli
59Followers
0Following
आंगनवाड़ी केंद्र सनौली खुर्द में  आंगन मिलन उत्सव कार्यक्रम मनाया गया । महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत गांव सनौली खुर्द राजकीय स्कूल स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में चारों केन्द्रो की ओर से आंगन मिलन उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य अतिथि जिला पार्षद शिखा पांचाल सनौली, जिला पार्षद प्रतिनिधि विपिन पांचाल, सरपंच संजय त्यागी, बीजेपी सनौली मंडल अध्यक्ष जगबीर आर्य, सुपरवाइजर मीना कुमारी रही। कार्यक्रम सुपरवाइजर मीना कुमारी के कुशल मार्गदर्शन तथा विभाग के निर्देशानुसार किया गया। कार्यक्रम की समस्त गतिविधियां सुपरवाइजर मीना कुमारी की देखरेख में आयोजित हुआ । आंगन मिलन उत्सव में बड़ी संख्या में महिलाओं, माताओं, गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मनोहर लाल खट्टर,केंद्रीय मंत्री कल 30 सितंबर को अंत्योदय फाउंडेशन द्वारा संचालित कंप्यूटर सेंटर का उद्घाटन करेंगे।
पानीपत लघु सचिवालय के पास कांग्रेस पार्टी नेताओं ने वोट चोरी के आरोप लगा रोष प्रदर्शन किया। कई नेताओं के पुतले जलाए।
सीआईए 2 पुलिस टीम ने ढाबे से नगदी चोरी करने वाले तीन आरोपी को गिरफ्तार किया।
राजीव गांधी खेल स्टेडियम बापौली में ग्रामीण खेल क्लब की ओर से दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजसेवी विनोद रावल एवं एडवोकेट रतन सिंह रावल ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के युवाओं और खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर समाजसेवी विनोद रावल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। खेलों से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। उन्होंने कहा कि युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी बढ़-चढक़र हिस्सा लेना चाहिए। इस दौरान एडवोकेट रतन सिंह रावल ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत है कि इन खिलाडय़िों को बेहतर मंच और उचित अवसर उपलब्ध करवाए जाएं। उन्होंने ग्रामीण खेल क्लब द्वारा प्रतियोगिता आयोजित किए जाने की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से गांवों की खेल प्रतिभाएं सामने आती हैं और उन्हें आगे बढऩे का अवसर मिलता है। दौड़ प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाडय़िों ने पूरी मेहनत और जोश के साथ दौड़ लगाई। आयोजन स्थल पर मौजूद लोगों ने खिलाडय़िों का उत्साहवर्धन किया।
परिणाम
पुरुष ओपन 1600 मीटर दौड़ में आर्यन पलहेड़ी पानीपत प्रथम, विशाल रोहतक दूसरे स्थान, तीसरा स्थान सागर रोहतक रहा । पुरुष ओपन रिले दौड़ 4&400 मीटर प्रथम स्थान छाजपुर पानीपत, दूसरा स्थान सिवाहा, पानीपत, तीसरा स्थान शामली (यूपी) की टीम रही। वही लड़कियों की अंडऱ 12 वर्ष प्रथम स्थान प्रीत रावल बापौली, दूसरा स्थान रितिका सोनीपत, तीसरा स्थान मनीषा सोनीपत, चौथा स्थान बुलबुल पानीपत ने हासिल किया। वही 16 साल से कम उम्र के लडक़ो की दौड़ में प्रथम स्थान मनीष बागपत, दूसरा स्थान  रक्षित चैनपुर, तीसरा स्थान मिलन महिपालपुर, चौथा स्थान तुषार खेवड़ा सोनीपत रहा। इस अवसर पर ब्लॉक समिति उप चेयरमैन प्र‎तिनिधि नीरज रावल, ब्लॉक समिति सदस्य सतीस रावल, समाजसेवी राजू रावल, प्रवीण रावल, मांगेराम बट्टार, विशंभर रावल, संदीप रावल, सोनू रावल, आर्य कुलबीर, प्रदीप  सहित अनेक ग्रामीण एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे।
सनौली यमुना घाट पर 30 घंटे बाद यमुना से मिला 11वीं के छात्र विमल का शव । 
चचेरे भाई को बचाने के प्रयास में गहरे पानी में समाया था युवक, 500 मीटर दूर गोताखोरों ने किया बरामद।
दस वर्षीय जुनेद ने विवेक को बचाया, परिजन रातभर यमुना किनारे लगाए रहे सकुशल वापसी की आस।
  ़  परिवार के साथ सनौली घाट पर यमुना स्नान करने आए 18 वर्षीय छात्र विमल का शव करीब 30 घंटे बाद रविवार दोपहर गोताखोरों ने बरामद कर लिया। विमल अपने नौ वर्षीय चचेरे भाई विवेक को डूबता देखकर बचाने के लिए आगे बढ़ा था, लेकिन स्वयं गहरे पानी में समा गया। रविवार को यमुना ब्रिज से करीब 500 मीटर की दूरी पर उसका शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे हरियाणा के पानीपत से विमल अपने चचेरे भाई विवेक और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ यमुना स्नान के लिए आया था। परिवार के सदस्य हरियाणा की ओर सनौली घाट पर यमुना में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान विवेक गहरे पानी में पहुंचकर डूबने लगा। उसे बचाने के लिए विमल आगे बढ़ा, लेकिन वह भी गहरे पानी की चपेट में आ गया। बताया गया कि मौके पर मौजूद दस वर्षीय जुनेद ने साहस दिखाते हुए यमुना में उतरकर विवेक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि विमल पानी में लापता हो गया। सूचना पर यमुना पुल पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई। घटना की जानकारी पर एसडीएम कैराना शिवाजी यादव, सीओ हेमंत कुमार और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार भी यमुना ब्रिज पहुंचे। अधिकारियों की मौजूदगी में निजी गोताखोरों ने ऑक्सीजन सिलेंडर की सहायता से गहरे पानी में सर्च अभियान चलाया, लेकिन शनिवार को विमल का पता नहीं चल सका। रविवार सुबह करीब दस बजे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने पुन: मौके पर पहुंचकर गोताखोरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। दोपहर करीब तीन बजे सर्च अभियान के दौरान यमुना ब्रिज से लगभग 500 मीटर दूर विमल का शव बरामद हो गया।
दर्दनाक सडक हादसे में घायल आंगनवाडी वर्कर नीलम नवादा की ईलाज के दौरान पांचवे दिन अस्पताल में मौत। आसपास के गांवों में मातम का माहौल है। मृतक नीलम नवादा को उनकी दोनों बेटियों ने कंधा दिया और मुखाग्नि दी है। बता दे कि दोनो आंगनवाडी वर्करों को हरिद्वार हाईवे पर जलालपुर मोड के पास 22 सितंबर को मारी थी तेज रफ्तार कार ने टक्कर।
  :  सनोौली थाना  क्षेत्र में नेशनल हाईवे 709 एडी पर सनौली खुर्द के पास जलालपुर मोड पर 22 सितंबर को दो आंगनवाडी वर्करों की स्कूटी को कार  ने टक्कर मार दी थी,  जिससे दोनो आंगनवाडी वर्कर नीलम निवासी झांबा व नीलम निवासी नवादा आर गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनो आंगनवाडी वर्करों को उनके परिजनों ने  पानीपत शहर के अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया था। वहीं निजी अस्पताल में उपचाराधीन नीलम शर्मा पत्नी स्वर्गीय रामकरण शर्मा एडवोकेट निवासी गांव नवादा आर की शनिवार अल सुबह ईलाज के दौरान मौत हो गई। सनौली थाना पुलिस ने शनिवार को मृतक नीलम के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया।  गांव नवादा आर में गमगीन माहौल में मृतक नीलम के शव का संस्कार करदिया गया। वहीं हादसे में घायल दूसरी आंगनवाडी वर्कर नीलम पत्नी अजमेर निवासी गांव झांबा का अभी निजी अस्पताल में ईलाज चल रहा है। परिजनों के अनुसार हादसे में उसके पैर में भी गहरी चोट लगी थी और उसका अभी ऑपरेशन होना है।  नीलम झांबा का पति अजमेर अब बापौली तहसील में कंप्यूटर ऑपरेटर है। गौरतलब है कि दोनो आंगनवाडी वर्कर स्कूटी पर सवार होकर बापौली से सनौली खुर्द की तरफ आ रही थी। हरिद्वार हाईवे पर जलालपुर मोड के पास एक तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे दोनो गंभीर रूप से घायल हो गई थी। वहीं सनौली खुर्द थाना प्रभारी एसआई विनोद कुमार ने बताया कि मृतक नीलम नवादा आर के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है और पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।
बाक्स,,
दोनो लडकियों ने दिया अपनी मां की अर्थी को कंधा, श्मशान  मे दोनो ही लडकियों ने दी मुखाग्नि,,
आंगनवाडी वर्कर मृतक नीलम शर्मा नवादा आर के पति रामकरण एडवोकेट की करीब 18 साल पहले मौत हो चुकी है और नीलम के पास दो लडकियां है।  जिनमें बडी लडकी 23 वर्षीय वंशिका जीएनएम करके स्टाफ नर्स है और छोटी 19 वर्षीय विधि 12वीं कक्षा पास करने के बाद एलएलबी कर रही है और उसका अब द्वितीय वर्ष है। दोनों ही लडकियों ने अपनी मां की अर्थी को कंधा दिया और अंतिम संस्कार के दौरान दोनो ही लडकियों ने मुखाग्नि दी। पति रामकरण की मौत के बाद नीलम पर ही दोनो लडकियों की जिम्मेवारी थी। ओर बेटियों को बेटों की तरह पाला, उच्च शिक्षा दी। आसपास के गांव में मातम का माहौल बना हुआ है।
बच्चों के सपनों में दिख रहा विकसित भारत का संकल्प, 2047 से पहले लक्ष्य हासिल करने का भरोसा : शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा।
सेवा केवल कार्य नहीं, समाज के प्रति संवेदना और संकल्प का भाव है ।
हर बच्चे का विकसित भारत का सपना अब बन चुका  सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प : उपायुक्त डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ ।
जिले के 900 स्कूलों में आयोजित हुई पोस्टर मेकिंग व भाषण प्रतियोगिताएं, 30 हजार विद्यार्थियों ने लिया भाग
पानीपत, 
हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि सेवा परमो धर्म है और समाज में जागृति लाने के लिए सेवा की भावना, संवेदना और संकल्प को मजबूत करना जरूरी है। ‘मेरे सपनों का भारत-चित्र सेवा’ जिला स्तरीय कार्यक्रम बच्चों की कल्पनाओं, संवेदनाओं और विकसित भारत के प्रति उनके संकल्प को दर्शाता है। बच्चों की सोच और प्रतिभा को देखकर लगता है कि वर्ष 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य को निर्धारित समय से पहले ही हासिल करने की दिशा में देश आगे बढ़ेगा।
  शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा शनिवार को आर्य पीजी कॉलेज के सभागार में आयोजित ‘मेरे सपनों का भारत-चित्र सेवा’ जिला स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। शिक्षा मंत्री ने शिक्षा विभाग की ओर से लगाई गई पोस्टर मेकिंग प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए चित्रों व पोस्टरों की सराहना की। इस मौके पर उपायुक्त डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ ने बच्चों की सोच और प्रतिभा की सराहना की।
   मंत्री ने कहा कि देश के सामने अनेक चुनौतियां हैं, लेकिन केवल नीतियां बनाने से इनका समाधान नहीं होगा, इसके लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति का संकल्प और सक्रिय भागीदारी जरूरी है।
   मंत्री ने कहा कि भारत में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। आज के बच्चे जिस आत्मविश्वास और सोच के साथ विकसित भारत की कल्पना कर रहे हैं, उससे देश के उज्ज्वल भविष्य की तस्वीर दिखाई देती है।     
   भारत को विश्व का अग्रणी राष्ट्र बनाने का संकल्प केवल भाषणों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उसे अपने व्यवहार और कार्यों में भी उतारना होगा। बच्चों से देश को बहुत आशाएं हैं और शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए निरंतर काम करने की आवश्यकता है। 
   उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से बच्चों में ज्ञान के साथ-साथ संस्कार, संवेदना, जिम्मेदारी और राष्ट्र के प्रति कर्तव्य की भावना विकसित करनी होगी।
   उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम से हुई थी। संकल्प दिमाग में बनता है और जब यही संकल्प सामूहिक रूप लेता है तो वह राष्ट्रीय संकल्प बन जाता है। आज हर बच्चे ने विकसित भारत का सपना देखा है और बच्चों का यही सपना निश्चित रूप से साकार होगा।
उन्होंने कहा कि समाज की हर समस्या के समाधान की शुरुआत संकल्प से होती है और यह संकल्प स्कूलों, बच्चों और अध्यापकों के माध्यम से मजबूत किया जा सकता है। बच्चों को केवल पढ़ाई तक सीमित न रखते हुए उन्हें जिम्मेदार और अच्छे नागरिक बनाने की दिशा में भी काम करना होगा। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे अपने अंदर अच्छे नागरिक के गुण विकसित करें और देश व समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें। उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को मंच देना और उनकी सोच को सामने लाना ऐसे कार्यक्रमों का महत्वपूर्ण उद्देश्य है।
    मेयर कोमल सैनी ने कहा कि विकसित भारत का सपना साकार होने के करीब है। नई शिक्षा नीति पर काम करने वाला हरियाणा पहला प्रदेश है। उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ाने की दिशा में निरंतर प्रयास करने होंगे, तभी भारत विकसित राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ेगा।
   सांसद प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा ने कहा कि देश को विकसित बनाने के लिए पूरे देश में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
पूर्व पार्षद पूर्व पार्षद लोकेश नागरू ने कहा कि देश के प्रत्येक बच्चे, बुद्धिजीवी और युवा ने विकसित भारत का सपना देखा है और सभी का संकल्प एक जैसा होने के कारण यह सपना निश्चित रूप से साकार होगा।
  जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने बताया कि जिले के करीब 900 स्कूलों में ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें पोस्टर मेकिंग और भाषण प्रतियोगिताएं करवाई गईं, जिनमें करीब 30 हजार विद्यार्थियों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा व विकसित भारत के प्रति उनकी सोच सामने आई है।
   कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर होंसला बढ़ाया। इस मौके पर एक किताब का भी सामूहिक विमोचन किया गया।
  शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षा मंत्री, उपायुक्त सहित अन्य अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में दो विद्यार्थियों ने अपने उद्बोधन में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का भी उल्लेख किया और बताया कि किस प्रकार इन योजनाओं का लाभ आमजन को मिल रहा है।
  इस अवसर पर उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ, एसडीएम मनदीप कुमार, मेयर कोमल सैनी, सांसद प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा, जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा, मार्केट कमेटी चेयरमैन  अवतार शास्त्री, पूर्व पार्षद लोकेश नागरू, संजीव दहिया सहित विभिन्न स्कूलों से आए विद्यार्थी और अध्यापक मौजूद रहे।
।गौ पालक सम्मान कार्यक्रम में गौ सेवा का लिया संकल्प, गौ पालकों को किया सम्मानित। , गुर्जर भवन पानीपत  में गौ सेवा प्रकोष्ठ द्वारा भव्य गौ पालक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गौ सेवा, मानवता और इंसानियत का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गौ पूजन के साथ हुआ। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने जिले के उत्कृष्ट कार्य करने वाले गौ पालकों को पगड़ी और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया और गौशालाओं की व्यवस्था सुधारने और सड़कों पर भटक रहे बेसहारा गौवंश की रक्षा का संकल्प लिया। गौ सेवा से रोजगार और संस्कार दोनों बचेंगे।
*शहनाज अफजाल अंसारी - गौ सेवक प्रकोष्ठ (महिला) ने कहा -* गौ माता में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास है। महिला होने के नाते गौ सेवा को मैं मातृत्व सेवा मानती हूँ। मेरा लक्ष्य हर महिला को गौ सेवा से जोड़ना और गौशालाओं में सेवा भाव बढ़ाना है। गौ बचेगी तो संस्कृति और संस्कार दोनों बचेंगे।
*राष्ट्रीय संयोजक एडवोकेट दादू खान ने कहा -* राष्ट्रीय संयोजक होने के नाते मेरा यह दायित्व है कि देश के हर कोने में गौ सेवा की अलख जगाऊं। गौ माता केवल पूजनीय नहीं, बल्कि हमारी अर्थव्यवस्था, कृषि और पर्यावरण का आधार हैं। आज गौवंश सड़कों पर भटक रहा है, गौशालाओं में अव्यवस्थाएं हैं, इसे सुधारना हम सबकी जिम्मेदारी है। हमारा लक्ष्य हर जिले में मजबूत टीम बनाना और हर गौशाला को आत्मनिर्भर बनाना है। गौ बचेगी तो गांव बचेगा, गांव बचेगा तो देश बचेगा।
गो पालक सम्मान समारोह गुर्जर धर्मशाला पानीपत में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच द्वारा आयोजित किया गया।
जॉनी रावल ने दोबारा से  बापौली पंचायत समिति अध्यक्ष का लिया चार्ज।   ़  बापौली पंचायत समिति के अध्यक्ष जॉनी रावल ने दोबारा पंचायत समिति अध्यक्ष का हवन यज्ञ करके कार्यभार चार्ज लिया। कार्यभार संभालने के अवसर पर पंचायत समिति परिसर में जनप्रतिनिधियों और समिति सदस्यों ने उनका स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर समालखा पंचायत समिति के अध्यक्ष अंकुश चोपड़ा और मतलौडा पंचायत समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा बापौली पंचायत समिति के सभी सदस्य भी मौके पर उपस्थित रहे। अध्यक्ष का दोबारा कार्यभार संभालने पर पंचायत समिति सदस्यों और समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। जॉनी रावल ने कार्यभार संभालने के बाद कहा कि पंचायत समिति के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पंचायत समिति के सभी सदस्यों के साथ मिलकर क्षेत्र के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। गांवों में मूलभूत सुविधाओं, विकास कार्यों और लोगों से जुड़ी समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने पंचायत समिति के सभी सदस्यों का सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विकास कार्यों को पारदर्शिता और आपसी समन्वय के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंचायत समिति के अधिकार क्षेत्र में आने वाले गांवों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाकर उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान पंचायत समिति सदस्यों ने भी जॉनी रावल को दोबारा कार्यभार संभालने पर बधाई दी और क्षेत्र के विकास के लिए सहयोग का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने कहा कि आपसी तालमेल के साथ पंचायत समिति के माध्यम से ग्रामीण विकास को गति देने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर पंचायत समिति के सदस्य दीपक, धर्मवीर शास्त्री, कुका प्रधान,सोनू रावल, रमेश, सतीश रावल जनप्रतिनिधि और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
स्थानीय ग्रामीणों के लिए पहले से लागू टोल प्रक्रिया रहेगी बरकरार: उपायुक्त डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ
ग्रामीणों और टोल संचालक के बीच विवाद पर उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश।
टोल संचालन में नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई।
टोल पर किसी भी तरह की अनियमितता स्वीकार नहीं: पुलिस अधीक्षक मेघा भूषण
। बागपत और सनौली टोल संचालकों के साथ वीरवार को जिला सचिवालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में उपायुक्त डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ और पुलिस अधीक्षक मेघा भूषण ने बैठक कर टोल प्रबंधन और आसपास के ग्रामीणों के बीच उठे विवाद एवं टोल प्रक्रिया से संबंधित शिकायतों पर सुनवाई करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में उपायुक्त ने पूरे मामले की जानकारी लेते हुए नियमों के अनुसार व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन को अनावश्यक परेशानी से बचाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने स्पष्ट किया कि टोल प्लाजा के आसपास के गांवों के लिए पहले से आधार कार्ड अथवा अन्य मान्य पहचान पत्र के आधार पर लागू टोल प्रक्रिया को यथावत रखा जाए। एसओपी का पूरी तरह से पालन किया जाए। उपायुक्त ने कहा कि स्थानीय ग्रामीणों को निर्धारित नियमों के तहत मिलने वाली सुविधा में किसी प्रकार की अनावश्यक बाधा नहीं आनी चाहिए। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि टोल संचालन से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
    उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि टोल व्यवस्था पूरी तरह नियमों और पारदर्शिता के आधार पर संचालित होनी चाहिए। स्थानीय ग्रामीणों के लिए जो प्रक्रिया पहले से निर्धारित है, उसे बरकरार रखा जाए और पात्र लोगों को उसके अनुसार सुविधा मिलना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन आमजन की सुविधा और कानून-व्यवस्था दोनों को लेकर पूरी तरह गंभीर है। नियमों की अवहेलना किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी और उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
पुलिस अधीक्षक मेघा भूषण ने कहा कि टोल प्लाजा पर किसी भी प्रकार की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने टोल संचालक तथा आसपास के ग्रामीणों से नियमों का पालन करने और व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूरे मामले पर नजर रखते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था प्रभावित न हो।
पुलिस अधीक्षक मेघा भूषण ने कहा कि टोल संचालन से संबंधित किसी भी प्रकार की अनियमितता सामने आने पर उसे गंभीरता से लिया जाएगा। टोल संचालक और ग्रामीण दोनों पक्ष निर्धारित नियमों का पालन करें तथा किसी भी विवाद की स्थिति में कानून अपने हाथ में लेने के बजाय प्रशासन को सूचित करें। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि मामले की लगातार निगरानी रखते हुए नियमों के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें। बैठक में पुलिस अधीक्षक मेघा भूषण, एसडीएम समालखा अमित कुमार, डीएसपी नरेंद्र, टोल संचालकों  संदीप, विशाल सहित एन एचआई के अधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
तामसाबाद सनोली टोल प्लाजा के आसपास के गांवों के लिए पहले गाड़ी की आरसी साथ में आधार कार्ड अथवा अन्य मान्य पहचान पत्र के आधार पर  टोल प्रबंधक को दिखाना होगा। एक सप्ताह तक दोनों कागजात भी टोल पर जमा करना होगा। फिर से जिला प्रशासन के साथ बैठक भी होगी, टोल प्रबंधक टीम मंजीत, अक्षय, कमल ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी
तामसाबाद सनोली टोल फ्री कराने की मांग को एनएचआई ने पत्र जारी कर खारिज किया। लोकल के लिए रियायती दरों पर पास बनाए जाएंगे। टोल कंपनी प्रबंधक ने क्षेत्र के ग्रामीणों को पास बनवाने की अपील। इसको लेकर अब जल्दी ही जिले के उच्च अधिकारियों की बैठक भी होगी।
बिजली का खंभा लगाते समय गैस पाइपलाइन में हुआ रिसाव, ग्रामीणों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा। 
बापौली ब्लॉक के रसलापुर गांव में सड़क किनारे बिजली के खंभे लगाने के दौरान भूमिगत गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से गैस रिसाव हो गया। गैस रिसाव का पता चलते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूझबूझ और तत्परता के चलते समय रहते संबंधित विभाग और पुलिस को सूचना दी गई, जिससे संभावित बड़ा हादसा टल गया।
ग्रामीण सलुकेश और नरेश ने बताया कि गांव में बिजली विभाग की ओर से सड़क किनारे बिजली के खंभे लगाने का कार्य करवाया जा रहा है। इसी दौरान ड्रिल मशीन से खंभा लगाने के लिए जमीन में खुदाई की जा रही थी। सड़क किनारे पहले से ही गैस की पाइपलाइन जमीन के नीचे दबी हुई है। ड्रिल मशीन पाइपलाइन के संपर्क में आने के कारण उसमें रिसाव शुरू हो गया।
ग्रामीणों ने गैस रिसाव का पता चलते ही बिना देरी किए इसकी सूचना संबंधित विभाग और पुलिस को दी। मौके पर पुलिस टीम पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद गैस विभाग के अधिकारियों को भी सूचना दी गई।
ग्रामीण सलुकेश ने आरोप लगाया कि बिजली के खंभे लगाने के काम में बरती गई लापरवाही के कारण बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते गैस रिसाव का पता नहीं चलता तो किसी भी प्रकार की चिंगारी या आग की वजह से गंभीर हादसा हो सकता था।
सूचना मिलने पर गैस विभाग के पानीपत सर्किल इंचार्ज हीरालाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि गैस विभाग को बिजली विभाग की ओर से यहां काम शुरू करने से पहले कोई सूचना नहीं दी गई थी। उन्होंने मौके का निरीक्षण किया और गैस रिसाव की स्थिति को देखते हुए आवश्यक कार्रवाई की।
ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभागों से मांग की कि भूमिगत गैस पाइपलाइन के आसपास किसी भी प्रकार का निर्माण या खुदाई कार्य शुरू करने से पहले संबंधित विभाग से जानकारी ली जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो।
दो दिन तक लोकल के लिये तामशाबाद सनौली टोल रहेगा फ्री, पांच सदस्यीय कमेटी व टोल प्रबंधन की मंगलवार को एसडीएम कार्यालय समालखा में फिर होगी बैठक। सहमती नहीं बनने पर टोल कंपनी प्रबंधन एनएचएआई को लिखेगा लोकल ग्रामीणों की मांग को लेकर पत्र, इसके बाद ही टोल लेने व न लेने का निर्णय हो पाएगा। टोल कंपनी के लोगो ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी है। नेशनल हाईवे 709 एडी पर स्थित एनएचएआई के तामशाबाद-सनौली टोल को आसपास के विभिन्न गांव के ग्रामीणों द्वारा लोकल के लिये बिल्कुल फ्री करने की मांग की जा रही है लेकिन मौजूदा टोल कंपनी प्रबंधन लोकल के लिये मासिक पास बनवाने के लिये कह रहा हैजिस पर टोल कंपनी के प्रतिनिधियों कमल, अक्षय व देव आदि ने कहा कि एनएचएआई की गाइडलांइस में लोकल के लिये टोल फ्री नही हो सकता और लोकल के लिये रियायती दरों पर 350 रूपये में मासिक पास बनाया जाता है। वहीं दोनो पक्षों में सहमती नहीं बनने पर बैठक में फैसला लिया गया कि टोल कंपनी प्रबंधन एनएचएआई को लिखकर भेजेगा कि यहां के विभिन्न गांवों के ग्रामीण टोल में लोकल के छुट की मांग कर रहे है। लेकिन अब दो दिन तक तामशाबाद टोल लोकल के लिये फ्री रहेगा और मंगलवार को फिर से एसडीएम कार्यालय समालखा में टोल प्रबंधन व विभिन्न गांव के ग्रामीणों द्वारा गठित पांच सदस्यीय कमेटी की मीटिंग होगी।  इसके बाद ही टोल लेने व न लेने बारे में पता चलेगा।
तामशाबाद टोल लोकल के लिये फ्री करवाने की मांग को लेकर करीब 15 गांव के लोगों ने निकाला पैदल व ट्रैक्टर मार्च
-तामशाबाद टोल पर एसडीएम समालखा, डीएसपी व तहसीलदार ने की ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल व टोल प्रबंधन से मीटिंग। 
-सहमती नहीं बनने पर टोल कंपनी प्रबंधन एनएचएआई को लिखेगा लोकल ग्रामीणों की मांग को लेकर पत्र
-दो दिन तक लोकल के लिये तामशाबाद टोल रहेगा फ्री, पांच सदस्यीय कमेटी व टोल प्रबंधन की  मंगलवार को एसडीएम कार्यालय में  फिर होगी बैठक।
विधायक मनमोहन भड़ाना के जन्मदिन पर उनके समर्थकों ने गाँव सनौली खुर्द गोशाला में गायों को चारा, गुड़ खिलाया ओर लड्डू बांट कर खुशी मनाई। समाजसेवी सचिन गर्ग।
तामसाबाद सनोली टोल फ्री कराने की मांग को लेकर दर्जनों गांवों के ग्रामीण सनौली अनाज मंडी से पैदल धरने स्थल टोल पर नारेबाजी करते पहुंचे।
तामसाबाद सनोली टोल फ्री कराने को लेकर आए आसपास के गांवों से ग्रामीण।
बाइक चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की 2 बाइक बरामद।  एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस टीम ने बाइक चोरी करने वाले एक शातिर चोर को सेक्टर-25 में विश्वकर्मा चौक के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी से बाइक चोरी की दो वारदातों का खुलासा हुआ है। आरोपी की पहचान गांव रसलापुर निवासी समीम के रूप में हुई है।
एंटी व्हीकल थेफ्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि उनकी टीम को शुक्रवार शाम गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी की एक संदिग्ध युवक स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर सेक्टर 25 में विश्वकर्मा चौक के पास घूम रहा है। बाइक चोरी की हो सकती है। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर पूछताछ की। युवक से बाइक के कागजात मांगने पर टालमटोल करने लगा। सख्ताई से पूछताछ करने पर आरोपी ने बाइक 7 सितंबर को कच्ची काबड़ी फाटक के नजदीक गंगाराम कॉलोनी में एक घर के बाहर से चोरी करना स्वीकार किया। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना पुराना औद्योगिक में गंगाराम कॉलोनी निवासी विपिन पुत्र रामकुमार की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने एक अन्य स्पलेंडर बाइक 9 सितंबर की रात राजीव कॉलोनी में एक घर के बाहर से चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी ने चोरी की उक्त बाइक सेक्टर 29 में झाड़ियों में छुपाकर खड़ी की हुई थी। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना किला में राजीव कॉलोनी निवासी साजिद पुत्र इलयास की शिकायत पर अभियोग दर्ज है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की उक्त बाइक भी बरामद की। 
इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है। उसने नशे की पूर्ति के लिए एकाएक कर उक्त बाइक चोरी की। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की 2 स्प्लेंडर बाइक बरामद कर शनिवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।
सनौली अनाज मंडी में तामसाबाद टोल फ्री कराने की मांग को लेकर आए आसपास के ग्रामीण।
श्री विश्वकर्मा मंदिर सभा गोहाना रोड पानीपत में श्री विश्वकर्मा दिवस पर विधायक प्रमोद विज का सभा के लोगों ने स्वागत किया। विधायक प्रमोद विज से जिला पार्षद प्रतिनिधि विपिन पांचाल ने विकास कार्यों पर की चर्चा।
Video 23
नशा तस्करी पर पानीपत पुलिस का कड़ा प्रहार.......*
*74.43 ग्राम स्मैक सहित करनाल निवासी तस्कर गिरफ्तार, सप्लायर की तलाश जारी*
पानीपत पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सीआईए वन पुलिस टीम ने वीरवार को समालखा में जीटी रोड स्थित पावर हाउस के पास एक नशा तस्कर को 74.43 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान करनाल के गांव मुंडगढ़ी निवासी शोयब के रूप में हुई है।
सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम बुधवार शाम को गश्त के दौरान समालखा में पुराना बस अड्डा के पास मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि समालखा जीटी रोड स्थित पावर हाउस के पास स्पलेंडर बाइक सवार एक युवक मादक पदार्थ लेकर बेचने की फिराक में खड़ा है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए तुरंत मौके पर दबिश देकर युवक को काबू किया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान शोयब पुत्र जिशान निवासी गांव मुंडगढ़ी, करनाल के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने नियमानुसार आरोपी की तलाशी ली। उसकी पैंट की जेब से पन्नी में पैक स्मैक बरामद हुई। स्मैक का वजन करने पर 74.43 ग्राम पाया गया।

प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह शॉर्टकट तरीके से पैसे कमाने के लिए कम कीमत पर हेरोइन खरीदकर वीरवार को समालखा क्षेत्र में बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में आया था।
आरोपी के खिलाफ थाना समालखा में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ करने के साथ नशा तस्करी के नेटवर्क में शामिल अन्य आरोपियों के ठिकानों का पता लगाकर उन्हें काबू करने का प्रयास करेगी।