करेरा: बांसगढ़ स्कूल में मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता पर छात्रों ने उठाए सवाल, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग
करैरा। तहसील करैरा के ग्राम बांसगढ़ स्थित शासकीय स्कूल में बच्चों को दिए जा रहे मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता को लेकर छात्रों ने सवाल उठाए हैं। छात्रों का आरोप है कि स्कूल में तैयार होने वाले भोजन की गुणवत्ता पर उचित ध्यान नहीं दिया जा रहा है।