BAGHPAT DESK : बागपत में श्रावण मास और कांवड़ यात्रा-2026 को लेकर एसपी ने पुरा महादेव मंदिर परिसर, कांवड़ मार्ग और आसपास के क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा, यातायात, भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया गया।
एसपी ने ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ जिम्मेदारी निभाने और श्रद्धालुओं को सुरक्षित व सुगम माहौल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वहीं, मेला ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों का रिहर्सल व डी-ब्रीफिंग कर आकस्मिक स्थिति में त्वरित कार्रवाई, आपसी समन्वय और SOP के पालन के निर्देश भी दिए गए।