विशाल चुनरी यात्रा – बकस्वाहा से डॉन माता मंदिर, बीरमपुर 🙏
जय माता दी! जय मां जगदंबे!
शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर बकस्वाहा में आयोजित होने जा रही है भव्य विशाल चुनरी यात्रा।
आप सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं को बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ आमंत्रित किया जाता है कि 16 अक्टूबर, शुक्रवार को दोपहर 2 बजे महाकाली मंदिर बकस्वाहा से विशाल चुनरी यात्रा का शुभारंभ होगा।
यह भव्य यात्रा मां जगत जननी के जयकारों और भक्तिमय वातावरण के साथ डॉन माता मंदिर, बीरमपुर पहुंचेगी, जहां भक्तिभाव के साथ डॉन माता को चुनरी अर्पित की जाएगी।
आइए, हम सभी मां जगदंबा की भक्ति में लीन होकर इस पावन यात्रा में शामिल हों और मां का आशीर्वाद प्राप्त कर धर्मलाभ अर्जित करें।
माता रानी के समस्त भक्तगण आप सभी श्रद्धालुओं से सादर निवेदन करते हैं कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस विशाल चुनरी यात्रा की शोभा बढ़ाएं।
तो आइए, मिलकर मां के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बनाएं!
बोलो सच्चे दरबार की… जय!
जय माता दी! 🙏