Public App Logo
Profile Picture

mpcg express

@mpcgexpress
1616Followers
0Following
सेना से सेवानिवृत्त हुए बकस्वाहा के सपूत JCO राकेश कुमार कुशवाहा, हुआ भव्य स्वागत
बड़ामलहरा में खंड स्तरीय सद्भावना शिविर आयोजित, विद्यार्थियों ने लिया सामाजिक समरसता का संकल्प
गांधी जयंती पर बकस्वाहा में चला स्वच्छता अभियान, निर्माणाधीन पार्क में किया पौधारोपण 

<nis:link nis:type=tag nis:id=buxwaha nis:value=buxwaha nis:enabled=true nis:link/> # <nis:link nis:type=tag nis:id=mpnews nis:value=MPNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mpnews nis:value=mpnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=hindinews nis:value=HindiNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mpcgexpress nis:value=MPCGExpress nis:enabled=true nis:link/>
छतरपुर में महिला की चाकुओं से ताबड़तोड़ हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात
 <nis:link nis:type=tag nis:id=mpcgexpress nis:value=MPCGExpress nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=hindinews nis:value=HindiNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crimenews nis:value=CrimeNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhatrpur nis:value=chhatrpur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mpnews nis:value=MPNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mpnews nis:value=mpnews nis:enabled=true nis:link/>
बड़ामलहरा में गल्ला व्यापारी से लूट का खुलासा, नगर परिषद अध्यक्ष का भतीजा समेत 3 गिरफ्तार
छतरपुर। भगवां थाना क्षेत्र की घुवारा चौकी पुलिस ने ग्राम नदीखेरा के पास गल्ला व्यापारी से हुई लूट और मारपीट की वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें बड़ामलहरा नगर परिषद अध्यक्ष निशा राजे आनंद सिंह के भतीजे प्रिंस राजा बुंदेला और पिकअप चालक इंद्रपाल उर्फ सत्येंद्र यादव सहित तीन आरोपी शामिल हैं। मामले का मुख्य आरोपी तरुण पटेल कुशवाहा अभी फरार है।
पुलिस के अनुसार अगस्त में बड़ामलहरा निवासी गल्ला व्यापारी विकास असाटी उत्तर प्रदेश के ललितपुर में मटर बेचकर पिकअप से घर लौट रहे थे। ग्राम नदीखेरा के पास बदमाशों ने वाहन रुकवाकर उनके साथ मारपीट की और नकदी लूटकर फरार हो गए थे। शिकायत पर भगवां थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले के मार्गदर्शन �
13 दिन से लापता भाई, रिपोर्ट के लिए भटक रही बहन ने एसपी से लगाई गुहार

छतरपुर। बमीठा थाना क्षेत्र के धार्मिक स्थल से एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर (खुर्जा) से अपने परिवार के साथ बागेश्वर धाम दर्शन करने आई प्रियंका वेदी का 28 वर्षीय भाई नीरज उर्फ पिंटू बीते 19 सितंबर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। पीडि़ता के अनुसार उसका भाई दिमागी रूप से अस्वस्थ है। पिछले 13 दिनों से बहन अपने भाई की तलाश में दर-दर भटक रही है, लेकिन स्थानीय बमीठा पुलिस द्वारा अब तक गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।  
थाने के चक्कर काटने और केवल आश्वासन मिलने से परेशान होकर पीडि़ता ने छतरपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। एसपी कार्यालय में दिए आवेदन में पीडि़ता ने बमीठा पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जल्द से जल्द रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने और भाई की खोजबीन शुरू कराने की मांग की है। बाहरी राज्य से होने के कारण पीडि़ता को क्षेत्र की जानकारी न होने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।  
भाई का कोई सुराग न मिलने पर बेबस बहन ने सोशल मीडिया और आम जनता से भी मदद की गुहार लगाई है। पीडि़ता ने घोषणा की है कि जो भी व्यक्ति उसके गुमशुदा भाई नीरज उर्फ पिंटू को ढूंढकर लाएगा या उसके संबंध में सही जानकारी देगा, उसे परिवार की ओर से 5,000 रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। फिलहाल एसपी कार्यालय से उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
बड़ामलहरा में गल्ला व्यापारी से लूट का खुलासा, नगर परिषद अध्यक्ष का भतीजा समेत 3 गिरफ्तार
छतरपुर। भगवां थाना क्षेत्र की घुवारा चौकी पुलिस ने ग्राम नदीखेरा के पास गल्ला व्यापारी से हुई लूट और मारपीट की वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें बड़ामलहरा नगर परिषद अध्यक्ष निशा राजे आनंद सिंह के भतीजे प्रिंस राजा बुंदेला और पिकअप चालक इंद्रपाल उर्फ सत्येंद्र यादव सहित तीन आरोपी शामिल हैं। मामले का मुख्य आरोपी तरुण पटेल कुशवाहा अभी फरार है।
पुलिस के अनुसार अगस्त में बड़ामलहरा निवासी गल्ला व्यापारी विकास असाटी उत्तर प्रदेश के ललितपुर में मटर बेचकर पिकअप से घर लौट रहे थे। ग्राम नदीखेरा के पास बदमाशों ने वाहन रुकवाकर उनके साथ मारपीट की और नकदी लूटकर फरार हो गए थे। शिकायत पर भगवां थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले के मार्गदर्शन में टीम ने ललितपुर से बड़ामलहरा तक लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और साइबर सेल की मदद से आरोपियों की पहचान की। जांच में सामने आया कि व्यापारी के साथ लौट रहा पिकअप चालक भी साजिश में शामिल था और वह बदमाशों को वाहन की लोकेशन दे रहा था।
पुलिस ने इंद्रपाल यादव, प्रिंस राजा बुंदेला और विश्वजीत सिंह उर्फ बड़े राजा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक विश्वजीत के खिलाफ पूर्व से चोरी और मारपीट के दो मामले दर्ज हैं। मुख्य आरोपी तरुण की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
बंडा न्यायालय का बड़ा फैसला, मां से दुष्कर्म और हत्या के दोषी को फांसी की सजा
राजकल्पना बस हादसे में उजड़ा परिवार, शादी से पहले उठी श्रुति की अर्थी, सुनिए परिजनों की जुवानी
एसडीओपी रोहित अलावा का बड़वानी हुआ तबादला, विदाई समारोह में भावुक हुए साथी
बड़ामलहरा में सजेगा गरबा का रंग, प्रियदर्शनी स्टेडियम में तीन दिवसीय आयोजन
बड़ामलहरा पुलिस अनुभाग ने एसडीओपी रोहित अलावा को दी विदाई, नई पदस्थापना पर शुभकामनाएं
1300 किमी की सेवा संकल्प यात्रा पहुंची बड़ामलहरा, स्वच्छता-वृक्षारोपण के साथ योजनाओं का प्रचार
बकस्वाहा में दुकानों का किराया बढ़ाने पर विरोध, दुकानदारों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
छतरपुर। जिला कांग्रेस कमेटी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं। ज्ञानेश कुमार वर्तमान में मुख्य चुनाव आयुक्त हैं।

पूर्व विधायक आलोक चतुर्वेदी ने कहा कि कांग्रेस लगातार चुनाव प्रणाली और मतदाता सूची से जुड़े सवाल उठा रही है। उन्होंने वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ी, ईवीएम और प्रशासनिक स्तर पर अनियमितताओं की जांच की मांग की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष गगन यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग दोहराते हुए कहा कि मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित होना चाहिए।

ज्ञापन में मतदाता सूची के संशोधन की स्वतंत्र समीक्षा, आईटी प्रणाली और डेटा प्रबंधन की निष्पक्ष जांच तथा निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की गई। इस दौरान पूर्व विधायक नातीराजा, नीरज दीक्षित सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बागेश्वर महाराज की एक झलक पाने को उमड़े हजारों श्रद्धालु, सड़कों पर भीड़
 <nis:link nis:type=tag nis:id=bagheswar___dhaam nis:value=bagheswar___dhaam nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bagheswar_dhaam nis:value=bagheswar_dhaam nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bagheswardham nis:value=bagheswardham nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bagheswarbalajimahraj nis:value=bagheswarbalajimahraj nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bagheswarsarkarbhakt nis:value=bagheswarsarkarbhakt nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bagheswardhambalajisarkar💞 nis:value=bagheswardhambalajisarkar💞 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bagheswardhamsarkaar__0 nis:value=bagheswardhamsarkaar__0 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bagheswardhamsarkar nis:value=bagheswardhamsarkar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bagheswar nis:value=bagheswar nis:enabled=true nis:link/>
दाल-चावल खाने के बाद एक ही परिवार के छह लोगों की तबीयत बिगड़ी, तीन बच्चे जिला अस्पताल में भर्ती
छतरपुर। खजुराहो थाना क्षेत्र के उदयपुरा गांव में फूड पॉइजनिंग की आशंका से एक ही परिवार के छह लोगों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को उल्टी, दस्त और बुखार की शिकायत के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीमारों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। परिजनों के मुताबिक रविवार रात दाल-चावल खाने के बाद परिवार के सदस्यों की तबीयत बिगडऩे लगी। इसके बाद सुबह उड़द की दाल खाने के बाद उल्टी-दस्त और बुखार की शिकायत बढ़ गई।
परिजनों ने पहले गांव में स्थानीय स्तर पर उपचार कराया, लेकिन करीब 15 से 20 घंटे बाद भी राहत नहीं मिली। मंगलवार सुबह तबीयत अधिक बिगडऩे पर सभी को जिला अस्पताल लाया गया। ड्यूटी डॉक्टर रवि सोनी के अनुसार मरीजों द्वारा बताए गए लक्षणों और भोजन की जानकारी के आधार पर प्रारंभिक तौर पर मामला फूड पॉइजनिंग का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल सभी मरीजों का जिला अस्पताल मे�
पुलिस पर मारपीट के आरोप, एसपी ने बताया- कार्रवाई का कारण
छतरपुर। नौगांव निवासी प्रमोद कुमार तिवारी ने पुलिसकर्मियों पर मारपीट, प्रताड़ना और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। प्रमोद का आरोप है कि नौगांव थाने में दर्ज 227 ग्राम सोने की चोरी के मामले में पूरा माल बरामद होने के बावजूद उन्हें आधा माल देने का प्रयास किया गया। इसी शिकायत को लेकर वे आईजी से मिलने पहुंचे थे।
प्रमोद के अनुसार, आईजी से मिलने के दौरान पुलिसकर्मियों ने अभद्रता करते हुए उनके साथ मारपीट की और जबरन वाहन में बैठाया। पत्नी से भी अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया गया है।
वहीं पुलिस ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि आईजी निरीक्षण के दौरान प्रमोद ने उपद्रव किया, गाली-गलौज की और आरक्षक के हाथ में काट लिया। एसपी रजत सकलेचा के अनुसार, प्रमोद ने खुद को नुकसान पहुंचाने का प्रयास भी किया और दो पुलिसकर्मियों को चोटें आईं। मामले में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर प्रकर�
दीवार धसकने से दो मंजिला मकान ढहा, बुजुर्ग महिला और किशोरी की मौत, मासूम बाल-बाल बचा

छतरपुर। गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के ग्राम ऊजरा में देर रात हुई एक दर्दनाक दुर्घटना ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। दो मंजिला मकान की दीवार अचानक धसक गई और पूरा घर नीचे गिर पड़ा। इस हादसे में एक बुजुर्ग महिला और 15 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई, जबकि एक मासूम बच्चा बाल-बाल बच गया।
घटना देर रात की बताई जा रही है। सुबह जब परिजन और गांववालों ने मकान की ओर देखा तो घर मलबे का ढेर बना पड़ा था। मलबे के नीचे से 80 वर्षीय लुढ़की बाई, स्वर्गीय नंदा अहिरवार की पत्नी और 15 वर्षीय कुमारी कामनी अहिरवार, पिता लखन अहिरवार की लाशें निकाली गईं। दोनों पीडि़त ऊजरा गांव के रहने वाले थे। परिवार के अधिकतर सदस्य दिल्ली में रहते हैं, जिसके कारण स्थानीय स्तर पर परिजनों की मौजूदगी सीमित रही।
दोनों शवों को छतरपुर जिला अस्पताल भेज दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार शवों का पोस्टमार्टम 30 तारीख को कराया जाएगा। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। गांव में शोक की लहर है और लोग इस अचानक हुई त्रासदी से स्तब्ध हैं। दीवार धसकने के कारण पूरा ढांचा ढह गया, जिससे घर में सोए लोग इस भयानक हादसे का शिकार बन गए। एक मासूम बच्चा चमत्कारिक ढंग से बच निकला, जिसने परिवार के लिए राहत की एक किरण छोड़ी है। यह घटना देर रात हुई और सुबह सामने आई। स्थानीय प्रशासन और पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।
दाल-चावल खाने के बाद एक ही परिवार के छह लोगों की तबीयत बिगड़ी, तीन बच्चे जिला अस्पताल में भर्ती

छतरपुर। खजुराहो थाना क्षेत्र के उदयपुरा गांव में फूड पॉइजनिंग की आशंका से एक ही परिवार के छह लोगों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को उल्टी, दस्त और बुखार की शिकायत के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीमारों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। परिजनों के मुताबिक रविवार रात दाल-चावल खाने के बाद परिवार के सदस्यों की तबीयत बिगडऩे लगी। इसके बाद सुबह उड़द की दाल खाने के बाद उल्टी-दस्त और बुखार की शिकायत बढ़ गई।
परिजनों ने पहले गांव में स्थानीय स्तर पर उपचार कराया, लेकिन करीब 15 से 20 घंटे बाद भी राहत नहीं मिली। मंगलवार सुबह तबीयत अधिक बिगडऩे पर सभी को जिला अस्पताल लाया गया। ड्यूटी डॉक्टर रवि सोनी के अनुसार मरीजों द्वारा बताए गए लक्षणों और भोजन की जानकारी के आधार पर प्रारंभिक तौर पर मामला फूड पॉइजनिंग का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल सभी मरीजों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।
बीमारों में अनीता कुशवाहा (32), भगवानदास कुशवाहा (36), विशेष कुशवाहा (15), राजकुमार कुशवाहा (13), रीता कुशवाहा (10) और मुस्कान कुशवाहा (13) शामिल हैं। चिकित्सकों की निगरानी में सभी का उपचार किया जा रहा है।
गौरिहार में आजाद स्कूल अतिथि शिक्षक संघ की बैठक, ब्लॉक कार्यकारिणी गठित

गौरिहार। आजाद स्कूल अतिथि शिक्षक संघ छतरपुर के तत्वावधान में गौरिहार विकासखंड में अतिथि शिक्षकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष रामकिशोर पाल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा की। कार्यक्रम में संघ के जिला अध्यक्ष राम अवतार कुशवाहा मुख्य अतिथि रहे।

जिला अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह द्वारा एक माह पूर्व अतिथि शिक्षकों को 10 आकस्मिक अवकाश (सीएल) और 38 प्रतिशत मानदेय वृद्धि देने की घोषणा की गई थी, लेकिन अभी तक इसका आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है। उन्होंने विभागीय परीक्षा, 12 माह की सेवा, अनुभव का लाभ और लंबित मानदेय के समय पर भुगतान की मांग भी उठाई।

उन्होंने कहा कि मांगों पर शीघ्र आदेश जारी नहीं होने पर संघ संवैधानिक तरीके से आंदोलन करेगा। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा ने भी संघ को सम
बैग नहीं लाने पर 5 साल के मासूम से मारपीट, पैर तोड़ा; निजी स्कूल शिक्षक पर एफआईआर

छतरपुर। भगवा थाना क्षेत्र के मड़ीखेड़ा स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर में कक्षा-1 में पढऩे वाले पांच वर्षीय छात्र के साथ मारपीट कर पैर तोडऩे का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने स्कूल संचालक एवं शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
परिजनों के अनुसार, 23 सितंबर की सुबह करीब 8:30 बजे स्कूल संचालक एवं वाहन चालक रविंद्र शुक्ला निवासी भगवा बच्चे को स्कूल लेकर गए थे। बच्चे की मां तुलसा लोधी का आरोप है कि बैग नहीं लाने की बात को लेकर शिक्षक ने मासूम के बाल पकड़कर उसे जमीन पर पटक दिया और उसके पैर पर पैर रख दिया। घटना में बच्चे की जांघ के पास पैर में गंभीर चोट आई और फ्रैक्चर हो गया।
परिजनों ने बच्चे का निजी अस्पताल में उपचार कराया, जहां उसके पैर में रॉड डाली गई। परिजनों का कहना है कि करीब 10:30 बजे बच्चे को घर छोड़ते समय स्कूल पक्ष ने इलाज का खर्च उठाने क
अत्यधिक बारिश से उड़द-तिल की फसल बर्बाद, किसानों ने मुआवजे की उठाई मांग

छतरपुर। जिले में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। राजनगर तहसील क्षेत्र के खैरी, पहाड़ी धूरा, कोटा, ओटा, पूराव, देवगांव, नया गांव, उदयपुर और पीर टिकरी सहित करीब दो दर्जन गांवों में खेतों में खड़ी उड़द और तिल की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। किसानों का कहना है कि लगातार बारिश के कारण खेतों में पानी भरने से उड़द की फसल सड़ गई है और दानों में अंकुरण निकल आया है। इससे फसल पूरी तरह बर्बाद होने की स्थिति में पहुंच गई है।
किसानों ने बताया कि फसल की बोवनी और देखरेख में काफी लागत खर्च की गई थी। अब फसल खराब होने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है और कई किसान कर्ज के बोझ में दब गए हैं। किसान हरि प्रसाद पटेल और जगन्नाथ मोहन पटेल सहित अन्य किसानों ने प्रशासन से प्रभावित खेतों का तत्काल सर्वे कराने की मांग की है। किसानों का कहना है कि सर्वे के आ�
बैग नहीं लाने पर 5 साल के मासूम से मारपीट, पैर तोड़ा; निजी स्कूल शिक्षक पर एफआईआर

छतरपुर। भगवा थाना क्षेत्र के मड़ीखेड़ा स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर में कक्षा-1 में पढऩे वाले पांच वर्षीय छात्र के साथ मारपीट कर पैर तोडऩे का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने स्कूल संचालक एवं शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
परिजनों के अनुसार, 23 सितंबर की सुबह करीब 8:30 बजे स्कूल संचालक एवं वाहन चालक रविंद्र शुक्ला निवासी भगवा बच्चे को स्कूल लेकर गए थे। बच्चे की मां तुलसा लोधी का आरोप है कि बैग नहीं लाने की बात को लेकर शिक्षक ने मासूम के बाल पकड़कर उसे जमीन पर पटक दिया और उसके पैर पर पैर रख दिया। घटना में बच्चे की जांघ के पास पैर में गंभीर चोट आई और फ्रैक्चर हो गया।
परिजनों ने बच्चे का निजी अस्पताल में उपचार कराया, जहां उसके पैर में रॉड डाली गई। परिजनों का कहना है कि करीब 10:30 बजे बच्चे को घर छोड़ते समय स्कूल पक्ष ने इलाज का खर्च उठाने की बात कही थी, लेकिन बाद में इलाज का खर्च देने से कथित तौर पर इनकार कर दिया गया।
27 सितंबर को परिजनों ने मामले की शिकायत भगवा थाना पुलिस से की। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर बच्चे को एक्स-रे एवं चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। पुलिस मामले में आरोपों की जांच कर रही है। वहीं, परिजनों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई और बच्चे के इलाज का पूरा खर्च दिलाने की मांग की है।
अत्यधिक बारिश से उड़द-तिल की फसल बर्बाद, किसानों ने मुआवजे की उठाई मांग

छतरपुर। जिले में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। राजनगर तहसील क्षेत्र के खैरी, पहाड़ी धूरा, कोटा, ओटा, पूराव, देवगांव, नया गांव, उदयपुर और पीर टिकरी सहित करीब दो दर्जन गांवों में खेतों में खड़ी उड़द और तिल की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। किसानों का कहना है कि लगातार बारिश के कारण खेतों में पानी भरने से उड़द की फसल सड़ गई है और दानों में अंकुरण निकल आया है। इससे फसल पूरी तरह बर्बाद होने की स्थिति में पहुंच गई है।
किसानों ने बताया कि फसल की बोवनी और देखरेख में काफी लागत खर्च की गई थी। अब फसल खराब होने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है और कई किसान कर्ज के बोझ में दब गए हैं। किसान हरि प्रसाद पटेल और जगन्नाथ मोहन पटेल सहित अन्य किसानों ने प्रशासन से प्रभावित खेतों का तत्काल सर्वे कराने की मांग की है। किसानों का कहना है कि सर्वे के आधार पर उन्हें फसल नुकसान का उचित मुआवजा दिया जाए। साथ ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा राशि का लाभ भी प्रभावित किसानों को दिलाया जाए, ताकि बारिश से हुए नुकसान की भरपाई हो सके।