नाबालिग से दुष्*कर्म के मामले में नरैनी पुलिस की कार्रवाई, दो अभियुक्त गिरफ्तार
दिनांक 28 सितंबर 2026 को थाना नरैनी पुलिस को नाबालिग बच्ची के साथ दो पूर्व परिचित युवकों द्वारा दुष्*कर्म किए जाने की सूचना प्राप्त हुई।
सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई। पीड़िता का बयान दर्ज करने के साथ मेडिकल परीक्षण की कार्यवाही कराई गई। दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया।
पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नरैनी श्री प्रवीण कुमार द्वारा वीडियो बाइट के माध्यम से जानकारी दी गई।
#BandaPolice #UPPolice #NaraineePolice #PalashBansal #BandaNews
Banda, Banda | Sep 30, 2026