दुखद हा*दसा: पानी के गड्ढे में डूबने से दो सगे भाइयों की मौ*त
बांदा: थाना नरैनी क्षेत्र के ग्राम नन्दवारा में 30 सितंबर 2026 को दो सगे भाइयों की पानी के गड्ढे में डूबने से दुखद मृत्*यु हो गई।
पुलिस के अनुसार, दोनों बच्चों की उम्र करीब 4 वर्ष और 6 वर्ष थी और वे दोपहर से लापता थे। परिजनों द्वारा सूचना मिलने के बाद डायल यूपी-112 के माध्यम से पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही थाना नरैनी पुलिस ने तत्काल सर्च अभियान शुरू किया।
तलाशी के दौरान घर के पास स्थित पानी के गड्ढे में दोनों बच्चों के डू*बे होने की जानकारी मिली। पुलिस ने दोनों श*वों को बाहर निकालकर कब्जे में लिया और प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था कायम है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नरैनी प्रवीण कुमार द्वारा वीडियो बाइट दी गई है।
#bandapolice #पलाश_बंसल #PraveenKumar #UPPolice #BandaNews
Banda, Banda | Oct 1, 2026