देहरादून में अंतर्राष्ट्रीय किसान यूनियन की महाबैठक, पर्वतीय किसानों के मुद्दों पर बनेगी रणनीति - वरिष्ठ पत्रकार बॉबी राणा बने प्रदेश मीडिया प्रभारी
देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय किसान यूनियन के बोर्ड सदस्यों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को देहरादून में संपन्न हुई। बैठक में उत्तराखंड में संगठन के विस्तार, आगामी कार्ययोजना और राज्य के किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य रूप से उत्तराखंड के पर्वतीय एवं मैदानी क्षेत्रों के किसानों की समस्याओं पर फोकस रहा। जिसमें कृषि लागत में बढ़ोतरी, फसलों का उचित मूल्य न मिलना, सिंचाई की समस्या, मंडी व्यवस्था में खामियां और सबसे बड़ी समस्या जंगली जानवरों द्वारा फसलों को पहुंचाए जा रहे नुकसान जैसे मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया गया।
पदाधिकारियों ने एक सुर में कहा कि अंतर्राष्ट्रीय किसान यूनियन उत्तराखंड के किसानों की आवाज को मजबूती के साथ सरकार और प्रशासन तक पहुंचाएगा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए जमीनी स्तर पर प्रभावी कार्य करेगा।
*बॉबी राणा को मिली बड़ी जिम्मेदारी*
बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए KBC News Channel के वरिष्ठ पत्रकार बॉबी राणा को उत्तराखंड प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया है। संगठन ने उम्मीद जताई कि उनके अनुभव से किसानों की आवाज मीडिया के माध्यम से और मजबूती से उठेगी।
बैठक के समापन के बाद एक पत्रकार वार्ता का भी आयोजन किया गया, जिसमें संगठन की आगामी कार्ययोजना और किसान हितों से जुड़े मुद्दों की जानकारी मीडिया के सामने रखी गई।
इस बैठक में अंतर्राष्ट्रीय संयोजक एवं प्रदेश प्रभारी उत्तराखंड रवि पंवार, अंतर्राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र सिंह, राष्ट्रीय संयोजक डॉ. विनोद तोमर, राष्ट्रीय महासचिव संगठन संजीव दांगी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रदीप फौजी, राष्ट्रीय सलाहकार नीरज शास्त्री, राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी धर्मेंद्र खरे, उत्तराखंड प्रदेश महासचिव संगठन मुकेश सिंह बिष्ट एवं जिला प्रवक्ता मेरठ आदेश फौजी, वरिष्ठ पत्रकार अकील खान केंद्रीय मीडिया प्रभारी , सहित संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और बोर्ड सदस्य मौजूद रहे।
अंतर्राष्ट्रीय किसान यूनियन™ ने स्पष्ट किया है कि उत्तराखंड के किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता पर रखते हुए उनके समाधान के लिए संगठन निरंतर सक्रिय रहेगा।
#DEHRADUN #UTTRAKHAND #BBR #LIVE #UTTRAKHAND #NEWS #UP
Dehradun, Dehradun | Oct 2, 2026