नैनीताल कालाढूंगी रेंज के बौर कैनाल नहर में बुधवार सुबह एक गुलदार का छोटा शावक अचानक गिर गया। पानी का बहाव तेज होने और नहर की दीवारें ऊंची व फिसलन भरी होने के कारण शावक बाहर निकलने के लिए लगातार संघर्ष कर रहा था। सुबह के वक्त जब स्थानीय ग्रामीणों की नजर नहर में डूबते-उतराते इस बेबस शावक पर पड़ी, तो उन्होंने तुरंत मोर्चा संभाला।
ग्रामीणों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए एक लंबा बांस नहर के भीतर लटकाया। शावक ने भी अपनी जान बचाने के लिए उस बांस को कसकर पकड़ लिया। ग्रामीणों ने धीरे-धीरे उसे ऊपर खींचा, जिससे वह सकुशल पानी से बाहर आ गया। राहत की बात यह रही कि शावक पूरी तरह स्वस्थ था और बाहर निकलते ही सुरक्षित रूप से पास के जंगल की ओर चला गया, जहाँ कुछ ही दूरी पर मौजूद उसकी मां उसे अपने साथ ले गई। ग्रामीणों के इस त्वरित और मानवीय प्रयास की हर तरफ सराहना हो रही है।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideo #Nanital #Animalresque