फिरोजाबाद के सरकारी मेडिकल कॉलेज के डिलीवरी रूम में सुविधा शुल्क के नाम पर रिश्वतखोरी का खेल; वीडियो हुआ वायरल
फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज (स्वायत्त राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, फिरोजाबाद) से स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल खोलता हुआ एक मामला सामने आया है। यहाँ के डिलीवरी रूम के भीतर बेखौफ तरीके से सुविधा शुल्क के नाम पर खुलेआम रिश्वत लेने का खेल चल रहा है।
सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस प्रकार अस्पताल परिसर के भीतर पैसों का लेन-देन किया जा रहा है। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। इस मामले के तूल पकड़ने के बाद अब उच्चाधिकारियों द्वारा जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।
Hardoi, Hardoi | Oct 16, 2026