रायबरेली: निर्माण कार्य के दौरान दो भाइयों पर जानलेवा हमला करने का आरोप, एसपी से कार्रवाई की मांग
रायबरेली के महाराजगंज थाना क्षेत्र में जमीन पर मकान निर्माण को लेकर विवाद सामने आया है। पीड़ित परिवार ने कई लोगों पर दो भाइयों के साथ मारपीट और जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच, मुकदमे में गंभीर धाराएं बढ़ाने और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।
मामला महाराजगंज थाना क्षेत्र के बावन बुजुर्ग बल्ला गांव का बताया जा रहा है। गांव निवासी मो. समीम ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 24 सितंबर 2026 की शाम करीब छह बजे उनका पुत्र समीर अहमद अपनी बैनामाशुदा भूमि पर मकान निर्माण के दौरान छत डलवा रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने निर्माण कार्य रोकने को कहा। विवाद की सूचना डायल-112 पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने बुलाया। है
पीड़ित का �