बहनों के चेहरे की खुशी देखकर ऐसा लगता है मेरा पुर्नजन्म हो गया
मुख्यमंत्री ने सब स्टेशन, स्टेडियम, अस्पताल तथा लिलजी तालाब सौन्दर्यीकरण की घोषणा की
नई पीढ़ी को बचाने के लिए बच्चों का अच्छी षिक्षा और संस्कार दें
बरगी नहर से विंध्य के कई जिलों में जल्द ही पहुचेगा नर्मदा का पानी
बहनों ने भाई को तिलक लगाकर मिठाई खिलाई तो मुझे उनका आषीर्वाद मिल जायेगा
मां शारदा लोक के प्रथम चरण का निर्माण कार्य शीघ्र होगा शुरू
हमारी सनातन परंपरा के तीज त्यौहार परिवार के रिष्ते जीवंत कर देते है
मैहर में रक्षाबंधन के पहले ही मुख्यमंत्री ने बहनों के साथ मनाया रक्षाबंधन
मुख्यमंत्री ने बहनों से बंधवाई राखी और झुलाया सावन का झूला
मुख्यमंत्री ने 1.25 करोड बहनों को सिंगल क्लिक से 2148.30 करोड रू0 का दिया उपहार
मुख्यमंत्री ने मैहर में 256 करोड रूपये के निर्माण कार्यो का किया भूमिपूजन और लोकार्पण
-----
मैहर 19 अगस्त 2026/मुख्यमंत्री Dr Mohan Yadav ने #मैहर में उस्ताद अलाउद्दीन खां स्टेडियम में आयोजित सम्मेलन में कहा कि बहनों की राखी से मुझे स्नेह का उपहार मिला है। बहनों के चेहरे की खुशी देखकर लगता है जैसे मेरा पुर्नजन्म हो गया है। हमारी सनातन परंपरा के तीज त्योहरों से परिवार के रिष्ते जीवंत हो उठते हैं। हम पूरे विष्व को अपना परिवार मानते है। रक्षाबंधन से भाइयों को बहनों का स्नेह और आषीर्वाद मिलता है। प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi के नेतृत्व में हमारा देश तेजी से विकास कर रहा है। कुछ लोगों ने बहनों के सिन्दूर मिटाने के प्रयास किये थे। हमारी बहादुर सेना ने दुष्मनों के घर में घुसकर उनको मारा।
समारोह में बहनों की ओर से अपने लाडले मुख्यमंत्री भाई को विषाल राखी बांधी गई। मुख्यमंत्र.ी ने बहनों को सावन का झूला झुलाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार बहनों से किया गया हर वादा पूरा रही है। सावन के पावन महीने में 1.25 करोड बहनों को लाडली बहना योजना की राषि के साथ रक्षाबंधन के लिए 250 रूपये अतिरिक्त दिये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने मैहर की दो खिलाडियों अन्नया अवधिया और उन्नति पाण्डेय के साथ लाडली बहना योजना की राषि जारी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि बहने अपने भाई को जब तिलक लगाकर मिठाई खिलायेंगी तो मुझे लगेगा कि सब बहनों का आषीर्वाद मुझे मिल गया। हमारी बहने शक्ति की प्रतीक है। विवाह के बाद नये परिवार में जाकर भी पूरा परिवार संभालती है। माता और बहनें अपनी चिंता किये बिना परिवार की चिंता करती है। बहनों के कल्याण के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। स्व-सहायता समूह के माध्यम से हजारों बहने लखपति बनी है। उद्योग लगाने के लिए भी बहनों को छूट का लाभ दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मां शारदा लोक का निर्माण शीघ्र शुरू होगा। राम पथ गमन और चित्रकूट में वनवासी रामलोक के लिए 3 हजार करोड रूपये के कार्य मंजूर हुए है। मां शारदा के आषीर्वाद से नवगठित मैहर जिला तेजी से विकास कर रहा है। हमने प्रदेष को नक्सल मुक्त बनाया है। अब हम सब मिलकर नषा मुक्त बनायेंगे। भावी पीढी को नषे की राह से बचाने के लिए उसे सही षिक्षा और संस्कार देना आवष्यक है। विंध्य में 17 साल से बरगी नहर के पानी का इंतजार था। टनल का कार्य पूरा हो गया है। कुछ ही माह में मां नर्मदा का पानी विंध्य के मैहर, सतना, रीवा जिलों के किसानों के खेतों में पहुंच जायेगा। सांसद सतना श्री गणेष सिंह 70 दिन की पदयात्रा निकालकर नर्मदा से सिंचित क्षेत्र के किसानों के बीच जायेंगे। किसान कल्याण वर्ष में किसानों को कई सुविधायें दी जा रही है। अब किसान सहकारी समितियों में अपने खाते का नवीनीकरण कभी भी करा सकते है।
मुख्यमंत्री ने लाडली बहनों को रक्षाबंधन का उपहार देने के साथ-साथ मैहर जिले को कई सौगातें दी। मुख्यमंत्री ने 256 करोड रूपये के निर्माण कार्यो का लोकार्पण तथा भूमिपूजन किया। इसमें शारदा लोक के प्रथम चरण का भूमिपूजन शामिल है। मुख्यमंत्री ने बदेरा में विद्युत सब स्टेषन के निर्माण तथा मैहर में आधुनिक अस्पताल निर्माण की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि 50 करोड रूपये की लागत से लिलजी तालाब का सुदृढीकरण किया जायेगा। मैहर में 5 हजार गौवंष रखने के लिए गौषाला का भी निर्माण कराया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले प्रत्येक आल्हा दल को 25-25 हजार रूपये देने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने समारोह में प्रधानमंत्री आवास योजना, स्व-सहायता समूहों के लिए अनुदान, उद्यम क्रान्ति योजना सहित विभिन्न योजना के हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया। समारोह में ग्रामीण विकास राज्यमंत्री तथा मैहर जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती राधा सिंह ने विभिन्न सौगातों के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। सांसद श्री गणेष सिंह ने जनविष्वास अभियान के लिए आभार व्यक्त करते हुए बरगी नहर का निर्माण पूरा कराने के लिए मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद दिया। उन्होंने बाणसागर बांध में नौ सेना का ट्रेनिंग सेंटर बनाने तथा मैहर और #सतना जिले को औद्योगिक कारीडोर में जोडने की मांग रखी। मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए विधायक मैहर श्रीकांत चतुर्वेदी ने मैहर में मां शारदा लोक निर्माण, अस्पताल निर्माण, रिंग रोड निर्माण, आधुनिक स्टेडियम निर्माण, नादन कॉलेज तक के लिए सडक निर्माण, घुनवारा से बसौरा मार्ग तथा घुनवारा से कल्दा तक सडक निर्माण एवं बदेरा में सब स्टेषन निर्माण की मांग रखी। समारोह में नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती Pratima Bagri , विधायक चित्रकूट श्री Surendra Singh Gaharwar , विधायक रामपुर बघेलान श्री Vikram Singh , जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रामखेलावन कोल, उपाध्यक्ष श्रीमती सुस्मिता सिंह, नगर पालिका श्रीमती गीता संतोष सोनी, चित्रकूट विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री विजय यादव, पूर्व मंत्री श्री Ramkhelawan Patel , विंध्य विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह, श्री संजय तीर्थवानी, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री कमलेश सुहाने, श्रीमती नंदिता पाठक, वन समिति के सभापति श्री हरीषकांत त्रिपाठी स्थानीय जनप्रतिनिधि गण तथा हजारों बहने उपस्थित रही। समारोह में कमिष्नर रीवा श्री शीलेन्द्र सिंह, आईजी श्री गौरव राजपूत, कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी, पुलिस अधीक्षक श्री अवधेष प्रताप सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री Shailendra Singh , अपर कलेक्टर सुश्री संजना जैन, अपर कलेक्टर सतना श्री विकास सिंह तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh
#JansamparkMP