जमुई: माली टोला सिकंदरा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, पीसी और PNDT ऐक्ट की दी गई जानकारी
Jamui, Jamui | Aug 16, 2026 सिकंदरा प्रखंड के माली टोला में रविवार की दोपहर 1:00 बजे तक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट, dowry act, एवं महिलाओं से संबंधित कानून के विषय में जानकारी दी गई। विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन प्राधिकार के पैनल अधिवक्ता अंजनी कुमार तथा पारा विधिक सेवक विद्या कुमारी के द्वारा किया गया।