जनसंपर्क के फोटोग्राफर श्री सोहन वर्मा हुए सम्मानित
---
शनिवार को खंडवा के पुलिस परेड ग्राउंड पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और प्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री डॉ कुंवर विजय शाह ने इस अवसर पर सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यकर में मंत्री डॉ शाह ने जिला जनसंपर्क कार्यालय खंडवा के फोटोग्राफर श्री सोहन वर्मा को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
इस अवसर पर विधायक श्रीमति कंचन मुकेश तन्वे, महापौर श्रीमति अमृता अमर यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति पिंकी सुदेश वानखेड़े, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राजपाल सिंह तोमर, प्रभारी कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन और सहायक कलेक्टर सुश्री शिल्पा चौहान सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद थे।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Department of Culture, Madhya Pradesh
Home Department of Madhya Pradesh
#khandwa
40 views | Khandwa, Madhya Pradesh | Aug 15, 2026