Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh

Ranchi Protest

Bhilwara, Bhilwara | Aug 10, 2026

MORE NEWS

#Mandal - पंचायत समिति क्षेत्र के भाखलिया ग्राम पंचायत के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मे जातिगत भेदभाव और मनुवादी सोच का अत्यंत ही दुखद दृश्य देखने को मिला !
सम्पूर्ण देश आज 80वा स्वतंत्रता दिवस का आयोजन कर राष्ट्रीय पर्व को हर्षोल्लास से मना रहा है लेकिन आजादी के 80 वर्षों के बाद भी ऐसी भेदभाव आधारित घटनाओ  का सामने आना साबित करता है कि आज भी देश मे  जाति के आधार पर भेदभाव कम नही  हुआ है, दलितों को बरोबर बैठने पर भी ओछी मानसिकता के लोगो को तकलीफ हो जाती है !
मेरा प्रशासन से अनुरोध है कि उक्त घटना में लिप्त जातिवादी असामाजिक तत्वों पर त्वरित कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाए ! ऐसे असामाजिक तत्वों पर कठोर कानूनी कार्यवाही की जाए ताकि कानून का इकबाल कायम हो सके !

#Mandal - पंचायत समिति क्षेत्र के भाखलिया ग्राम पंचायत के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मे जातिगत भेदभाव और मनुवादी सोच का अत्यंत ही दुखद दृश्य देखने को मिला ! सम्पूर्ण देश आज 80वा स्वतंत्रता दिवस का आयोजन कर राष्ट्रीय पर्व को हर्षोल्लास से मना रहा है लेकिन आजादी के 80 वर्षों के बाद भी ऐसी भेदभाव आधारित घटनाओ का सामने आना साबित करता है कि आज भी देश मे जाति के आधार पर भेदभाव कम नही हुआ है, दलितों को बरोबर बैठने पर भी ओछी मानसिकता के लोगो को तकलीफ हो जाती है ! मेरा प्रशासन से अनुरोध है कि उक्त घटना में लिप्त जातिवादी असामाजिक तत्वों पर त्वरित कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाए ! ऐसे असामाजिक तत्वों पर कठोर कानूनी कार्यवाही की जाए ताकि कानून का इकबाल कायम हो सके !

Bhilwara, Bhilwara | Aug 16, 2026

🛑 *प्रधान/सरपंच लॉटरी अब एक माह बाद 17-18 सितम्बर होगी ।*

🛑 *प्रधान/सरपंच लॉटरी अब एक माह बाद 17-18 सितम्बर होगी ।*

Bhilwara, Bhilwara | Aug 16, 2026

आगामी पंचायतीराज व निकाय चुनावों में कार्यकर्ताओं की रायशुमारी से होगा टिकट वितरण: रामलाल जाट
भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल,16/08/2026
भीलवाड़ा के हरनी महादेव स्थित होटल समता में सुवाणा पंचायत समिति की ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (सुवाणा-सहाड़ा मंडल) एवं नगर कांग्रेस कमेटी हमीरगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आगामी पंचायतीराज एवं नगरीय निकाय चुनावों को लेकर महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने तथा आगामी चुनावों की रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भीलवाड़ा देहात जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष रामलाल जाट मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं शाहपुरा विधानसभा से कांग्रेस विधायक प्रत्याशी नरेंद्र रेगर ने विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लिया।

कार्यकर्ताओं की रायशुमारी से होगा टिकट वितरण

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामलाल जाट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ता है। आगामी पंचायतीराज एवं नगरीय निकाय चुनावों में किसी भी स्तर पर मनमानी नहीं चलेगी। योग्य एवं जिताऊ उम्मीदवारों के चयन में कार्यकर्ताओं की रायशुमारी, स्थानीय स्तर पर सहमति और संगठन की भावना को प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि चुनाव केवल घोषणा होने के बाद नहीं लड़े जाते, बल्कि जनता का विश्वास लगातार उनके बीच रहकर अर्जित किया जाता है। उन्होंने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अभी से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय होकर आमजन के सुख-दुख में सहभागी बनें तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाएं।

जाट ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक सक्रिय भूमिका निभानी होगी। साथ ही राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाते हुए कांग्रेस की जनकल्याणकारी सोच एवं नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का कार्य करना होगा।

चुनावी रणनीति एवं स्थानीय मुद्दों पर मंथन

बैठक में शाहपुरा विधानसभा से विधायक प्रत्याशी नरेंद्र रेगर सहित अन्य वक्ताओं ने भी संगठन की मजबूती, स्थानीय जनसमस्याओं, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा आगामी पंचायतीराज एवं नगरीय निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा आमजन से निरंतर संपर्क बनाए रखने पर जोर दिया।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

बैठक में प्रदेश सचिव शंकर लाल गाडरी, विधानसभा प्रभारी भगवान मुक्कड़, सहाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष सोहन जाट, मांडल-सुवाणा ब्लॉक अध्यक्ष विकास सुवालका, हमीरगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष परशुराम दाधीच, भंवर गर्ग, रणदीप त्रिवेदी, श्याम लाल गुर्जर, चीनू बन्ना, शंकर कुमावत, बद्री जाट, भंवर जाट, पप्पू रेबारी, हरफूल जाट, रामलाल गाडरी, छोटू सिंह, सत्यनारायण विश्नोई, मांगी लाल गाडरी, सुमन कौशिक, राधेश्याम जाट, जगदीश जाट, भेरू लाल सुवालका, शिवराज जाट, जमना लाल गाडरी, छोटू गाडरी, आनंद शर्मा, रतन लाल गुर्जर, रेखा बलाई, प्रकाश शर्मा, अंकुर त्रिवेदी एवं भेरू लाल गाडरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में आगामी चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने, जनता के बीच सक्रियता बढ़ाने तथा पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

आगामी पंचायतीराज व निकाय चुनावों में कार्यकर्ताओं की रायशुमारी से होगा टिकट वितरण: रामलाल जाट भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल,16/08/2026 भीलवाड़ा के हरनी महादेव स्थित होटल समता में सुवाणा पंचायत समिति की ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (सुवाणा-सहाड़ा मंडल) एवं नगर कांग्रेस कमेटी हमीरगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आगामी पंचायतीराज एवं नगरीय निकाय चुनावों को लेकर महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने तथा आगामी चुनावों की रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भीलवाड़ा देहात जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष रामलाल जाट मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं शाहपुरा विधानसभा से कांग्रेस विधायक प्रत्याशी नरेंद्र रेगर ने विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लिया। कार्यकर्ताओं की रायशुमारी से होगा टिकट वितरण बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामलाल जाट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ता है। आगामी पंचायतीराज एवं नगरीय निकाय चुनावों में किसी भी स्तर पर मनमानी नहीं चलेगी। योग्य एवं जिताऊ उम्मीदवारों के चयन में कार्यकर्ताओं की रायशुमारी, स्थानीय स्तर पर सहमति और संगठन की भावना को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव केवल घोषणा होने के बाद नहीं लड़े जाते, बल्कि जनता का विश्वास लगातार उनके बीच रहकर अर्जित किया जाता है। उन्होंने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अभी से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय होकर आमजन के सुख-दुख में सहभागी बनें तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाएं। जाट ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक सक्रिय भूमिका निभानी होगी। साथ ही राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाते हुए कांग्रेस की जनकल्याणकारी सोच एवं नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का कार्य करना होगा। चुनावी रणनीति एवं स्थानीय मुद्दों पर मंथन बैठक में शाहपुरा विधानसभा से विधायक प्रत्याशी नरेंद्र रेगर सहित अन्य वक्ताओं ने भी संगठन की मजबूती, स्थानीय जनसमस्याओं, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा आगामी पंचायतीराज एवं नगरीय निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा आमजन से निरंतर संपर्क बनाए रखने पर जोर दिया। इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति बैठक में प्रदेश सचिव शंकर लाल गाडरी, विधानसभा प्रभारी भगवान मुक्कड़, सहाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष सोहन जाट, मांडल-सुवाणा ब्लॉक अध्यक्ष विकास सुवालका, हमीरगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष परशुराम दाधीच, भंवर गर्ग, रणदीप त्रिवेदी, श्याम लाल गुर्जर, चीनू बन्ना, शंकर कुमावत, बद्री जाट, भंवर जाट, पप्पू रेबारी, हरफूल जाट, रामलाल गाडरी, छोटू सिंह, सत्यनारायण विश्नोई, मांगी लाल गाडरी, सुमन कौशिक, राधेश्याम जाट, जगदीश जाट, भेरू लाल सुवालका, शिवराज जाट, जमना लाल गाडरी, छोटू गाडरी, आनंद शर्मा, रतन लाल गुर्जर, रेखा बलाई, प्रकाश शर्मा, अंकुर त्रिवेदी एवं भेरू लाल गाडरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के अंत में आगामी चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने, जनता के बीच सक्रियता बढ़ाने तथा पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Bhilwara, Bhilwara | Aug 16, 2026

अग्रसेन विद्यापीठ में देशभक्ति का रंग, सांसद अग्रवाल ने जगाई राष्ट्रचेतना

80वें स्वतंत्रता दिवस पर नन्हे-मुन्नों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन, विद्यार्थियों को संस्कार और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश

भीलवाड़ा (महेन्द्र नागौरी)
नेहरू रोड स्थित अग्रसेन विद्यापीठ उच्च माध्यमिक विद्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस भव्य एवं गरिमामय ढंग से मनाया गया। सांसद दामोदर अग्रवाल मुख्य अतिथि रहे। बनवारी लाल मुरारका एवं अग्रवाल सेवा सम्पति ट्रस्ट अध्यक्ष पवन खेमका विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
सांसद दामोदर अग्रवाल ने ‘वंदे मातरम्’ के राष्ट्रीय महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को मातृभूमि के प्रति समर्पण, राष्ट्रप्रेम और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया। उन्होंने भगवान श्रीराम और स्वामी विवेकानंद के प्रसंगों के माध्यम से मातृभूमि के प्रति श्रद्धा की भावना समझाई।
ट्रस्ट अध्यक्ष पवन खेमका ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास करने की बात कही। समिति सचिव दीपक मित्तल एडवोकेट ने कहा कि देशभक्ति केवल सीमा पर सैनिक का कर्तव्य नहीं, शिक्षक का ईमानदारी से पढ़ाना और विद्यार्थी का मन लगाकर पढ़ना भी देशसेवा है।
बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां
विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, कविता, योग प्रदर्शन, नाटक और अंग्रेजी भाषण सहित रंगारंग प्रस्तुतियां देकर समारोह में राष्ट्रभक्ति का रंग भर दिया। प्रस्तुतियों से प्रभावित महिला मंडल एवं नवयुवक मंडल के सदस्यों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए नकद पुरस्कार दिए।
प्रधानाचार्य नारायण सिंह राठौड़ ने विद्यालय की शैक्षणिक एवं सहशैक्षणिक उपलब्धियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में श्री आदर्श सेवा समिति के पदाधिकारी एवं विद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

अग्रसेन विद्यापीठ में देशभक्ति का रंग, सांसद अग्रवाल ने जगाई राष्ट्रचेतना 80वें स्वतंत्रता दिवस पर नन्हे-मुन्नों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन, विद्यार्थियों को संस्कार और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश भीलवाड़ा (महेन्द्र नागौरी) नेहरू रोड स्थित अग्रसेन विद्यापीठ उच्च माध्यमिक विद्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस भव्य एवं गरिमामय ढंग से मनाया गया। सांसद दामोदर अग्रवाल मुख्य अतिथि रहे। बनवारी लाल मुरारका एवं अग्रवाल सेवा सम्पति ट्रस्ट अध्यक्ष पवन खेमका विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। सांसद दामोदर अग्रवाल ने ‘वंदे मातरम्’ के राष्ट्रीय महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को मातृभूमि के प्रति समर्पण, राष्ट्रप्रेम और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया। उन्होंने भगवान श्रीराम और स्वामी विवेकानंद के प्रसंगों के माध्यम से मातृभूमि के प्रति श्रद्धा की भावना समझाई। ट्रस्ट अध्यक्ष पवन खेमका ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास करने की बात कही। समिति सचिव दीपक मित्तल एडवोकेट ने कहा कि देशभक्ति केवल सीमा पर सैनिक का कर्तव्य नहीं, शिक्षक का ईमानदारी से पढ़ाना और विद्यार्थी का मन लगाकर पढ़ना भी देशसेवा है। बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, कविता, योग प्रदर्शन, नाटक और अंग्रेजी भाषण सहित रंगारंग प्रस्तुतियां देकर समारोह में राष्ट्रभक्ति का रंग भर दिया। प्रस्तुतियों से प्रभावित महिला मंडल एवं नवयुवक मंडल के सदस्यों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए नकद पुरस्कार दिए। प्रधानाचार्य नारायण सिंह राठौड़ ने विद्यालय की शैक्षणिक एवं सहशैक्षणिक उपलब्धियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में श्री आदर्श सेवा समिति के पदाधिकारी एवं विद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

Bhilwara, Bhilwara | Aug 16, 2026

*सावन की फुहारों में सजा ‘मेघ मल्हार’, तीज उत्सव में बिखरे उमंग और परंपरा के रंग*
भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल
*भीलवाड़ा* स्वतंत्रता दिवस एवं तीज के पावन अवसर पर खंडेलवाल महिला मंडल, भीलवाड़ा की ओर से तीज उत्सव का भव्य एवं यादगार आयोजन ‘मेघ मल्हार’ नाम से किया गया। सावन की फुहारों, सखियों की हंसी और रंग-बिरंगी परंपराओं के बीच आयोजित इस कार्यक्रम ने महिलाओं में उत्साह और नई ऊर्जा का संचार किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ गीता  घीया, हेमलता  पाटोदिया एवं राधा मामोरिया ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद अंताक्षरी, लहरिया क्वीन एवं घूमर फ्रिज सहित विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

लहरिया क्वीन प्रतियोगिता में आकर्षक प्रस्तुति एवं प्रतिभा के लिए विजया शाह एवं सुरभि कायथवाल को विजेता घोषित कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका दीप्ति खंडेलवाल एवं पुष्पा जी घीया ने निभाई।
कार्यक्रम में महिलाओं ने एकजुट होकर देशभक्ति से ओतप्रोत मनमोहक प्रस्तुति दी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रस्तुत इस कार्यक्रम ने वातावरण को राष्ट्रप्रेम की भावना से भर दिया।

*मां और बहुओं की भावुक प्रस्तुति ने जीते दिल*
कार्यक्रम का सबसे भावुक एवं आकर्षक क्षण ‘मां और बहुओं’ के विशेष कार्यक्रम के दौरान देखने को मिला। इसमें मां और बहुओं ने एक-दूसरे के प्रति अपने स्नेह, भावनाओं और रिश्तों की खूबसूरती को साझा किया। इस आत्मीय प्रस्तुति ने उपस्थित सभी महिलाओं को भावुक कर दिया और रिश्तों की मिठास का सुंदर संदेश दिया।

आयोजन को सफल बनाने में माधुरी, नमिता, रुचि, अर्पिता, श्वेता एवं ज्योति का विशेष सहयोग रहा। वहीं कार्यक्रम के संपूर्ण प्रबंधन एवं संचालन को व्यवस्थित रूप देने में समता कानूनगो ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

*परंपरा में नई पीढ़ी के लिए नई ऊर्जा*
‘मेघ मल्हार’ ने यह संदेश दिया कि हमारे पारंपरिक त्योहार केवल संस्कृति और विरासत की पहचान नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को जोड़ने, रिश्तों को मजबूत करने और जीवन में उमंग के नए रंग भरने का माध्यम भी हैं।

सावन की फुहारों में भीगी यादें,
सखियों की हंसी में बसी खुशियां,
और परंपराओं में घुली नई ऊर्जा—
यही रहा खंडेलवाल महिला मंडल का यादगार ‘मेघ मल्हार’।

*सावन की फुहारों में सजा ‘मेघ मल्हार’, तीज उत्सव में बिखरे उमंग और परंपरा के रंग* भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल *भीलवाड़ा* स्वतंत्रता दिवस एवं तीज के पावन अवसर पर खंडेलवाल महिला मंडल, भीलवाड़ा की ओर से तीज उत्सव का भव्य एवं यादगार आयोजन ‘मेघ मल्हार’ नाम से किया गया। सावन की फुहारों, सखियों की हंसी और रंग-बिरंगी परंपराओं के बीच आयोजित इस कार्यक्रम ने महिलाओं में उत्साह और नई ऊर्जा का संचार किया। कार्यक्रम का शुभारंभ गीता घीया, हेमलता पाटोदिया एवं राधा मामोरिया ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद अंताक्षरी, लहरिया क्वीन एवं घूमर फ्रिज सहित विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लहरिया क्वीन प्रतियोगिता में आकर्षक प्रस्तुति एवं प्रतिभा के लिए विजया शाह एवं सुरभि कायथवाल को विजेता घोषित कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका दीप्ति खंडेलवाल एवं पुष्पा जी घीया ने निभाई। कार्यक्रम में महिलाओं ने एकजुट होकर देशभक्ति से ओतप्रोत मनमोहक प्रस्तुति दी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रस्तुत इस कार्यक्रम ने वातावरण को राष्ट्रप्रेम की भावना से भर दिया। *मां और बहुओं की भावुक प्रस्तुति ने जीते दिल* कार्यक्रम का सबसे भावुक एवं आकर्षक क्षण ‘मां और बहुओं’ के विशेष कार्यक्रम के दौरान देखने को मिला। इसमें मां और बहुओं ने एक-दूसरे के प्रति अपने स्नेह, भावनाओं और रिश्तों की खूबसूरती को साझा किया। इस आत्मीय प्रस्तुति ने उपस्थित सभी महिलाओं को भावुक कर दिया और रिश्तों की मिठास का सुंदर संदेश दिया। आयोजन को सफल बनाने में माधुरी, नमिता, रुचि, अर्पिता, श्वेता एवं ज्योति का विशेष सहयोग रहा। वहीं कार्यक्रम के संपूर्ण प्रबंधन एवं संचालन को व्यवस्थित रूप देने में समता कानूनगो ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। *परंपरा में नई पीढ़ी के लिए नई ऊर्जा* ‘मेघ मल्हार’ ने यह संदेश दिया कि हमारे पारंपरिक त्योहार केवल संस्कृति और विरासत की पहचान नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को जोड़ने, रिश्तों को मजबूत करने और जीवन में उमंग के नए रंग भरने का माध्यम भी हैं। सावन की फुहारों में भीगी यादें, सखियों की हंसी में बसी खुशियां, और परंपराओं में घुली नई ऊर्जा— यही रहा खंडेलवाल महिला मंडल का यादगार ‘मेघ मल्हार’।

Bhilwara, Bhilwara | Aug 16, 2026