सेवा संकल्प अभियान
वाराणासी से वडनगर तक सेवा यात्रा का जिले में प्रवेश पर माणा में आत्मीय स्वागत्
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत् प्रधानमंत्री जी कर्म स्थली (संसदीय क्षैत्र वाराणासी) से जन्मस्थली वडनगर (गुजरात) तक आयोजित सेवा संकल्प यात्रा का बुधवार को राजगढ़ जिले से आगर-मालवा जिले के माणा गांव से प्रवेश हुआ। माणा में कालीसिंध नदी के ब्रिज पर सेवा संकल्प यात्रा के प्रवेश पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पुष्प वर्षा कर सेवा यात्रा का आत्मीय स्वागत् किया। इस यात्रा के साथ राजगढ़ जिले के विधायक श्री हजारीलाल दांगी, जिला उपाध्यक्ष राजगढ़ श्री रामचन्द्र, श्री कमल सिंह आदि जनप्रतिनिधि भी माणा पहुंचे। जिलाध्यक्ष आगर श्री ओम मालवीय, श्री दिलीप सकलेचा, श्री चिन्तामण राठौर, श्री राजपाल सिंह , श्री प्रेम यादव, श्री प्रवेश गुप्ता, श्री राधेश्याम यादव, श्री आयुष तिवारी, श्री मोहन कटारिया, संतोष पाटीदार, श्री भंवरसिंह, श्री बजरंग पाटीदार आदि जनप्रतिनिधियों और स्थानीय ग्रामीणजनों ने पुष्प वर्षा कर सेवा संकल्प यात्रा का आत्मीय स्वागत् किया।
यह भव्य सेवा संकल्प यात्रा माणा के देवनारायण गौशाला पहुंची, जहां यात्रा में शामिल जनप्रतिनिधियों ने गौ पूजन किया और गायों को अपने हाथों से गुड़ खिलाया। तत्पश्चात सेवा संकल्प यात्रा मोड़ी गांव पहुंची और गांव का भ्रमण किया । यहां ग्रामीणों ने विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर सेवा संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत् किया। मोड़ी से यह यात्रा रवाना होकर सुसनेर होते हुए डग जिला झालावाड़ राजस्थान के लिये रवाना हो गई।
इस मौके पर तहसीलदार श्री भंवर सिंह चौहान, जनपद सीईओ सुसनेर एवं अन्य अधिकारी तथा त्रि-स्तरीय पंचायतों के पदाधिकारी एवं ग्रामीणजन भी उपस्थित थे।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Ujjain Commissioner
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan
#agarmalwa
#आगरमालवा
Agar Malwa, Madhya Pradesh | Sep 30, 2026