भरतपुर: भरतपुर में कलेक्ट्रेट से निकली बाइक तिरंगा रैली, हाथों में तिरंगा लेकर लोगों ने देशभक्ति का दिया संदेश
भरतपुर में आज हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। कलेक्टर कमर चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को कलेक्ट्रेट के सामने से रवाना किया। 9 अगस्त से हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान को लेकर हर ब्लॉक, हर पंचायत स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।