सिंचाई पानी के लिए घड़साना में आर-पार, 17 दिन के संघर्ष के बाद बाजार भी बंद
श्रीगंगानगर के घड़साना क्षेत्र में सिंचाई पानी की मांग को लेकर आंदोलन तेज हो गया है। किसानों के 17 दिन से जारी संघर्ष के समर्थन में खाजूवाला, घड़साना, रावला, 365 हेड, पतरोड़ा और पुरानी मंडी के बाजार आज से अनिश्चितकालीन बंद कर दिए गए हैं। व्यापारी, मजदूर और किसान संगठनों ने बंद का समर्थन किया है। हालांकि दूध, फल-सब्जी और मेडिकल दुकानों को छूट दी गई है। किसानों की मांग है कि अनूपगढ़ शाखा का पानी 6 माह के लिए रिजर्व किया जाए। वहीं आज हनुमानगढ़ में IGNP रेगुलेशन को लेकर चीफ इंजीनियर के साथ महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है, जिस पर सभी की नजरें टिकी हैं।
#GharsanaBandh #SinchaiPani #SriGanganagar #RajasthanNews #DUCNewsRajasthan
Shree Ganganagar, Ganganagar | Sep 26, 2026